{"_id":"6569cf900ed33dafee076f6c","slug":"bengal-bjp-mlas-purify-ambedkar-statue-with-ganga-water-in-assembly-premises-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में सियासत: BJP नेताओं ने गंगा जल से 'शुद्ध' की अंबेडकर की प्रतिमा, TMC विधायकों ने दिया था धरना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में सियासत: BJP नेताओं ने गंगा जल से 'शुद्ध' की अंबेडकर की प्रतिमा, TMC विधायकों ने दिया था धरना
Fri, 01 Dec 2023 05:52 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 01 Dec 2023 05:52 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर में लगी बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे टीएमसी के धरने के बाद भाजपा विधायकों ने प्रतिमा को गंगा जल से धोया। पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
ममता बनर्जी-सुवेंदु अधिकारी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के विधायकों ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर पर लगी बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की मूर्ति को गंगा जल से धोया। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायक मौजूद रहे। बता दें 29 नवंबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में लगी प्रतिमा के नीचे भाजपा की केंद्र सरकार के भेदभाव के खिलाफ दो दिवसीय धरना दिया था। टीएमसी का आरोप है कि केंद्र द्वारा पश्चिम बंगाल के साथ शोषण किया जा रहा है।
वहीं गंगा जल से बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को धोने के मामले में विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय ने पत्रकारों से कहा, इस मामले में अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहूंगा कि ऐसी गतिविधि क्यों शुरू की गई। साथ ही कहा कि वह सभी से करेंगे कि परिसर के अंदर नारेबाजी जैसी गतिविधियां न करें।
बता दें पिछले दो दिनों से सदन में भाजपा और टीएमसी एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान चोर-चोर के नारे लगाए गए हैं। एक तरफ टीएमसी ने आंबेडकर प्रतिमा के नीचे धरना दिया था, वहीं भाजपा ने विधानसभा के प्रवेश द्वार पर धरना दिया।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा विधायकों ने प्रतिमा को गंगा जल से शुद्ध करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, वे विधानसभा के अंदर अध्यक्ष की अनुमति के बिना ऐसी चीजें नहीं कर सकते। हमने अपने आंदोलन से पहले अध्यक्ष से पूर्व सहमति ली थी।
वहीं टीएमसी के उप मुख्य सचेतक तापस रॉय ने कहा कि आंबेडकर की मूर्ति को धोकर भाजपा ने देश में दलितों और ओबीसी पर अत्याचार, संविधान और लोकतंत्र की हत्या के अपने पापों का प्रायश्चित किया।