फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal BJP MLA Swapan Majumder asks party workers Break hands legs of TMC leaders who terrorise you

बंगाल: भाजपा विधायक का भड़काऊ बयान, पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- डराने वाले टीएमसी नेताओं के हाथ-पैर तोड़ दो

Sun, 14 Nov 2021 12:41 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Sun, 14 Nov 2021 12:41 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भाजपा विधायक स्वप्न मजूमदार ने  कथित तौर पर यह भी वादा किया कि वह किसी भी स्थिति में पार्टी के दुखी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे। मजूमदार बनगांव दक्षिण से भाजपा के विधायक हैं।

विज्ञापन
Bengal BJP MLA Swapan Majumder asks party workers Break hands legs of TMC leaders who terrorise you
भाजपा विधायक स्वप्न मजूमदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने शनिवार को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कथित तौर पर यह कहते हुए विवाद खड़ा कर दिया कि अगर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता उन्हें आतंकित करते और उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाते हैं तो वे उनके हाथ और पैर तोड़ दें।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भाजपा विधायक स्वप्न मजूमदार ने कथित तौर पर यह भी वादा किया कि वह किसी भी स्थिति में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे। मजूमदार बनगांव दक्षिण से भाजपा के विधायक हैं।
विज्ञापन


मजूमदार को वीडियो में पार्टी की एक बैठक में अपने समर्थकों से यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘अगर कोई टीएमसी नेता हमारे कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाता है, अगर हमारे कार्यकर्ताओं को आतंकित करता है तो वह नेता सुरक्षित न लौट पाए। बस बहुत हुआ। आत्मरक्षा में उसके हाथ और पांव तोड़ दो और मेरे पास आओ। मैं वादा करता हूं कि आपके साथ खड़ा रहूंगा।’’ ‘पीटीआई’ स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजूमदार की कथित टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुनाल घोष ने दावा किया कि यह भाजपा नेताओं की मानसिकता और संस्कृति को दिखाता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसी भाषा, शब्दों और धमकी की कड़ी निंदा करते हैं। इलाके में तृणमूल कांग्रेस की लोकप्रियता से हताश होकर वह ऐसी धमकियां दे रहे हैं।’’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि उनकी पार्टी हिंसा की राजनीति में यकीन नहीं रखती है। उन्होंने कहा, "अगर (बनगांव दक्षिण) विधायक ने इस तरह की टिप्पणी की है, तो यह स्थानीय टीएमसी नेता अलोरानी सरकार द्वारा बनगांव नगर पालिका चुनावों से पहले अपने राजनीतिक विरोधियों की खाल निकालने की हालिया धमकियों पर प्रतिक्रिया है।"


हालांकि अलोरानी सरकार ने इलाके में किसी भी भाजपा कार्यकर्ता को धमकी देने से इनकार किया और विधायक को ऐसा नेता बताया जिसने पहले भी उनके तथा टीएमसी के अन्य नेताओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed