{"_id":"62aaf6998b014a2c127ef741","slug":"bengal-assembly-speaker-revokes-suspension-of-seven-bjp-mlas-including-suvendu-adhikari","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: स्पीकर का बड़ा फैसला, सुवेंदु अधिकारी समेत सात भाजपा विधायकों का निलंबन खत्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: स्पीकर का बड़ा फैसला, सुवेंदु अधिकारी समेत सात भाजपा विधायकों का निलंबन खत्म
Thu, 16 Jun 2022 02:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:53 PM IST
सार
बीरभूम हिंसा को लेकर विधानसभा में तृणमूल विधायकों के साथ झड़प के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों को इसी साल मार्च में निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर बिमान बंदोपाध्याय ने गुरुवार को अहम फैसला किया। उन्होंने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी समेत सात भाजपा विधायकों का निलंबन खत्म कर दिया। आगामी राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर निलंबन रद्द करना महत्वपूर्ण है।
ममता को कुलाधिपति बनाने का विधेयक पारित, सुवेंदु ने साधा निशाना
बंगाल में ममता बनर्जी नीत टीएमसी सरकार ने सोमवार को राज्य विधानसभा में सीएम को कुलाधिपति के अधिकार देने का विधेयक पारित करा लिया है। इसे लेकर राज्य में राजनीति गर्माई हुई है। सीएम बनर्जी ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों की वह चांसलर बन जाएंगी। अभी तक राज्यपाल कुलाधिपति होते थे।
विज्ञापन
भाजपा और टीएमसी के बीच वॉकयुद्ध
यह विधेयक पारित होते ही भाजपा और टीएमसी के बीच एक वॉकयुद्ध छिड़ गया है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि राज्यपाल को यह विधेयक केंद्र को भेज देना चाहिए। अधिकारी ने ममता बनर्जी पर तंज करते हुए यह भी कहा था कि दीदी रिटायर हो जाएंगी, लेकिन कभी राज्य के विश्वविद्यालयों की चांसलर नहीं बन सकेंगी। इस पर टीएमसी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनकी इस मांग से यह साबित होता है कि हम जो कहते आए हैं, वो अब सबके सामने है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ और भाजपा मिलकर बंगाल के विकास को लगातार बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारी ने खुलै तौर पर यह स्वीकार किया है कि वे राज्यपाल के कामकाज को कैसे प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
बीरभूम हिंसा को लेकर विधानसभा में तृणमूल विधायकों के साथ झड़प के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों को इसी साल मार्च में निलंबित कर दिया था। बुधवार को सदन की कार्रवाई के दौरान भाजपा ने निलंबन का मुद्दा उठाया था। इसके बाद भाजपा विधायक विधानसभा से बर्हिगमन कर गए थे और बाहर जाकर धरना देने लगे थे।