फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Bengal assembly elections: TMC leaders angry over action on Mamta, fired on Election Commission

बंगाल चुनाव: ममता पर कार्रवाई से नाराज टीएमसी नेताओं ने चुनाव आयोग पर निकाली भड़ास

Tue, 13 Apr 2021 04:07 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 13 Apr 2021 04:07 AM IST
सार

  • टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने कहा, यह हमारे लोकतंत्र के लिए काला दिन है
  • टीएमसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने कहा सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं से किया गया समझौता

विज्ञापन
Bengal assembly elections: TMC leaders angry over action on Mamta, fired on Election Commission
टीएमसी नेता - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर कार्रवाई से पार्टी नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले तो खुद ममता ने आयोग के फैसले को असांविधानिक बताते हुए धरना देने का एलान कर दिया। उसके बाद पार्टी के अन्य नेताओं ने भी आयोग को जमकर कोसा। टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने कहा, यह हमारे लोकतंत्र के लिए काला दिन है। आयोग का रवैया एकतरफा है।

विज्ञापन


टीएमसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने कहा सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं से समझौता किया गया है। हमें चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर हमेशा से संदेह था, लेकिन इसने जो भी दिखावा किया आज सब सामने आ गया। सिन्हा ने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि आयोग मोदी के निर्देश पर काम कर रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के एक अन्य अन्य नेता कुणाल घोष ने कहा कि ममता के चुनाव प्रचार पर 24 घंटे का प्रतिबंध अत्याचार और तानाशाही की हनक है। इस बीच डेरेक ओब्रायन के नेतृत्व में टीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को चुनाव अधिकारियों से मिलकर सीतलकुची की घटना पर भाजपा नेताओं की टिप्पणी की शिकायत की। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में होने वाले चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं और शेष चार चरण के मतदान 17 से 29 अप्रैल तक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed