{"_id":"6073a55e8ebc3ee651746147","slug":"bengal-assembly-elections-rahul-gandhi-will-campaign-start-for-the-fifth-phase-in-west-bengal-from-april-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल चुनाव: राहुल गांधी पांचवें चरण के लिए 14 अप्रैल से करेंगे पश्चिम बंगाल में प्रचार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल चुनाव: राहुल गांधी पांचवें चरण के लिए 14 अप्रैल से करेंगे पश्चिम बंगाल में प्रचार
Mon, 12 Apr 2021 07:11 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 12 Apr 2021 07:11 AM IST
सार
- राहुल गांधी बंगाल में चार चरणों के चुनाव के खत्म होने के बाद प्रचार अभियान में शामिल होने जा रहे हैं
- राज्य में पांचवें चरण के तहत 17 अप्रैल को 45 विधानसभा सीटों पर मतदान होने हैं
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में 14 अप्रैल से प्रचार करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी गोआलपोखर और माटीगड़ा (नक्सलबाड़ी) में प्रचार अभियान में भाग लेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता बंगाल में चार चरणों के चुनाव के खत्म होने के बाद प्रचार अभियान में शामिल होने जा रहे हैं। यहां कांग्रेस वामफ्रंट के साथ मिलकर 92 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
राज्य में पांचवें चरण के तहत 17 अप्रैल को 45 विधानसभा सीटों पर मतदान होने हैं।
छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को और सातवें चरण में 26 अप्रैल को 35 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, आठवें और अंतिम चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 35 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे। मतगणना 2 मई को होगी। बता दें, बंगाल चुनाव प्रचार से गांधी परिवार की दूरी पर अटकलों का बाजार गर्म था।
विज्ञापन