{"_id":"606f847b8ebc3ec89a5c6d69","slug":"bengal-assembly-elections-babul-supriyo-said-election-commission-to-ban-mamata-banerjees-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल चुनाव: बाबुल सुप्रियो ने कहा- चुनाव आयोग ममता बनर्जी के प्रचार पर लगाए रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल चुनाव: बाबुल सुप्रियो ने कहा- चुनाव आयोग ममता बनर्जी के प्रचार पर लगाए रोक
Fri, 09 Apr 2021 04:02 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 09 Apr 2021 04:02 AM IST
सार
- मुख्यमंत्री होते हुए जिस तरह की बयानबाजी ममता बनर्जी कर रही हैं, वह शर्मनाक है
- सुप्रियो ने कहा कि बंगाल की राजनीति में इस स्तर की बयानबाजी कभी नहीं हुई
विज्ञापन
बाबुल सुप्रियो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में टॉलीगंज सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि ममता बनर्जी के कटु और सांप्रदायिक बयानबाजी के मद्देनजर चुनाव आयोग को उनके प्रचार अभियान पर रोक लगा देना चाहिए। सुप्रियो ने कहा कि बंगाल की राजनीति में इस स्तर की बयानबाजी कभी नहीं हुई।
विज्ञापन
बंगाल की राजनीति में भाजपा की ओर से सबसे चर्चित चेहरा और आसनसोल से सांसद सुप्रियो का राजनीतिक कद घटाए जाने के विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि यह खुद चुनाव लड़ना चाहते थे।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा, मुख्यमंत्री होते हुए जिस तरह की बयानबाजी ममता बनर्जी कर रही हैं, वह शर्मनाक है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर राजनीतिक विपक्ष को दुश्मन में तब्दील करने का आरोप लगाते हुए सुप्रियो ने सभी से व्यक्तिगत हमलों से दूर रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राजनीति में हमें विचारधारा और नीतियों पर संघर्ष करना चाहिए।
विज्ञापन
सीएम की कुर्सी नहीं, टीएमसी को हराना लक्ष्य
भाजपा नेता ने कहा कि हमारी लोकतांत्रिक पार्टी है और हम एक टीम की तरह हैं। हमारे लिए लक्ष्य टीएमसी को हराना है। मुख्यमंत्री कौन होगा, यह फैसला पार्टी को करना है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर बाहरी, भीतरी का मुद्दा उठाकर बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया।
गौरतलब है, बाबुल सुप्रियो आसनसोल से दो बार सांसद रह चुके हैं। इस बार वे टॉलीगंज सीट से तीन बार विधायक रह चुके तृणमूल के दिग्गज नेता अरूप विश्वास को चुनौती दे रहे हैं। टॉलीगंज में 10 अप्रैल को मतदान होने हैं।