फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Bengal Assembly elections: Amit Shah said Mamtas allegations on security forces result in frustration

बंगाल चुनाव: अमित शाह ने कहा- सुरक्षा बलों पर ममता के आरोप हताशा का परिणाम

Sat, 10 Apr 2021 03:51 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 10 Apr 2021 03:51 AM IST
सार

  • शाह ने कहा, मैंने ममता बनर्जी जैसी मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष नहीं देखा जो केंद्रीय बलों के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करती हो, क्या वह अराजकता फैलाना चाहती हैं

विज्ञापन
Bengal Assembly elections: Amit Shah said Mamtas allegations on security forces result in frustration
ममता बनर्जी और अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

गृहमंत्री शाह ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बलों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गलत बयानबाजी हताशा का परिणाम है। शाह ने शुक्रवार को कहा की हार के डर से ममता बनर्जी सुरक्षा बलों के खिलाफ जहर उगल रही हैं। उन्होंने एक बार फिर भाजपा बंगाल में तीन चरणों में 63-68 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया।  

विज्ञापन


शाह ने कहा, मैंने ममता बनर्जी जैसी मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष नहीं देखा जो केंद्रीय बलों के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करती हो। क्या वह अराजकता फैलाना चाहती हैं? वह क्या अशांति चाहती हैं? उनमें कुछ सामान्य समझ होनी चाहिए कि चुनाव के दौरान केंद्रीय बल चुनाव आयोग के अधीन होते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वोट न बंटने देने की उनकी अपील से पता चलता है कि अल्पसंख्यक वोट उनसे खिसक रहा है। लोग ममता बनर्जी की घुसपैठ रोकने में विफलता, सीएए की खिलाफत और तुष्टिकरण की राजनीति को देख रहे हैं। इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस शासन के अंत का निर्णय ले लिया है और ममता बनर्जी इससे भय और हताशा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed