{"_id":"604e76e02862f63a1211d3e0","slug":"bengal-assembly-elections-abbas-siddiquis-isf-party-announces-candidates-for-20-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल विधानसभा चुनाव: अब्बास सिद्दीकी की पार्टी आईएसएफ ने 20 उम्मीदवारों की घोषणा की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल विधानसभा चुनाव: अब्बास सिद्दीकी की पार्टी आईएसएफ ने 20 उम्मीदवारों की घोषणा की
Mon, 15 Mar 2021 02:19 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 15 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
आईएसएफ- अब्बास सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा और कांग्रेस के गठबंधन सहयोगी अब्बास सिद्दीकी के नेतृत्व वाले इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) ने राज्य विधानसभा चुनाव में 20 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की रविवार को घोषणा की।
विज्ञापन
पार्टी के एक बयान में कहा गया कि आईएसएफ के अध्यक्ष सिमुल सोरेन हुगली जिले के हरिपाल से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मोहम्मद इकबाल और नूरुज्जमान क्रमशः एंटली और मेटियाब्रुज से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन
आईएसएफ ने अभी तक केनिंग पूर्ब, जंगीपारा, भांगर, मध्यमग्राम, हरोआ और मयूरेश्वर सीट से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। पार्टी ने कहा कि उसने 26 सीटों में से 20 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
विज्ञापन