फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal and Odisha will also be added to the BJP-ruled states said amit Shah

भाजपा शासित राज्यों की सूची में बंगाल और ओडिशा भी हो जाएंगे शामिल : शाह

Sat, 09 Feb 2019 10:00 PM IST
आसिम खान भाषा, पणजी
भाषा, पणजी Published by: आसिम खान Updated Sat, 09 Feb 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Bengal and Odisha will also be added to the BJP-ruled states said amit Shah

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि आगामी चुनावों के बाद पार्टी के शासन वाले राज्यों की सूची में बंगाल और ओडिशा भी जुड़ जाएंगे। शाह ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने पूर्वोत्तर में भी अपनी पहुंच बना ली है। अटल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के करीब 10,000 कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर भी वहां मौजूद थे। 

विज्ञापन


शाह ने कहा कि आगामी चुनाव न सिर्फ भाजपा के लिए, बल्कि समूचे देश के लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा अब पूर्वोत्तर तक पहुंच चुकी है। हम 16 राज्यों में हैं लेकिन आगामी चुनावों के बाद हम बंगाल और ओडिशा में भी होंगे। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है। ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी उसी समय होने हैं, जबकि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में होने है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed