फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Beijing Central Axis, Japan's Sado Island Gold Mines added to World Heritage List

UNESCO: बीजिंग के सेंट्रल एक्सिस को मिला विश्व विरासत स्थल का दर्जा, जापान की साडो स्वर्ण खदान भी शामिल की गई

Sun, 28 Jul 2024 01:58 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 28 Jul 2024 01:58 AM IST
सार

 नयी दिल्ली में जारी विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र के दौरान 26 शिलालेखों को मंजूरी दी गई है। इसमें बीजिंग के सेंट्रल एक्सिस और जापान की साडो स्वर्ण खदान को भी विश्व विरासत स्थल का दर्जा मिला है। 

विज्ञापन
Beijing Central Axis, Japan's Sado Island Gold Mines added to World Heritage List
दिल्ली में विश्व धरोहर समिति का 46वें सत्र - फोटो : ANI

विस्तार

 बीजिंग के ‘सेंट्रल एक्सिस’ को शनिवार को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया। सेंट्रल एक्सिस एक ऐतिहासिक स्थल है, जिसमें शाही महल से लेकर उद्यान, बलिदान संबंधी संरचनाएं और रस्मी व सार्वजनिक इमारतें भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही जापान के साडो द्वीप की स्वर्ण खदान सहित कई अन्य स्थलों को भी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है। नयी दिल्ली में जारी विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र के दौरान 26 शिलालेखों को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


यूनेस्को ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “विश्व विरासत सूची में शामिल नया स्थल बीजिंग सेंट्रल एक्सिस है। यह चीन की राजधानी के बीच में बना और चीन के आदर्श क्रम को प्रदर्शित करने वाला एक भवन है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी और जापानी प्रतिनिधिमंडल ने खुशी जाहिर की
चीनी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। वहीं जापानी प्रतिनिधिमंडल ने यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में साडो द्वीप की स्वर्ण खदान को शामिल किए जाने पर धन्यवाद दिया। निगाता प्रान्त तट से लगभग 35 किलोमीटर पश्चिम में स्थित साडो द्वीप पर स्वर्ण खदान स्थित है।

नामांकन पर चर्चा के बाद शुक्रवार को सांस्कृतिक श्रेणी में पांच, प्राकृतिक श्रेणी में चार, मिश्रित श्रेणी में दो सहित 13 स्थलों को सूची में जोड़ा गया। अन्य दो शिलालेख सीमाओं में महत्वपूर्ण संशोधन से संबंधित थे।

 इन स्थलों के अलावा शनिवार को रूस के केनोजेरो झील के सांस्कृतिक परिदृश्य, जर्मनी के श्वेरिन निवास समूह, सऊदी अरब में अल-फौ पुरातत्व क्षेत्र के सांस्कृतिक परिदृश्य और रोमानिया में रोमन साम्राज्य के सीमांत - दासिया - और कई अन्य स्थलों को भी प्रतिष्ठित सूची में जोड़ा गया था।



भारत के ‘मोइदम’ और अमेरिका की ‘मोरावियन चर्च सेटलमेंट’ सहित कई स्थलों को शुक्रवार को विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया। नई दिल्ली में अन्य देशों द्वारा भेजे गए नामांकनों की जांच करने के लिए एक सत्र चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed