फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Before you push out women MPs with fake narrative remember..." Mahua Moitra warns BJP

Cash For Query: 'फर्जी कहानी गढ़कर महिला सांसद को बाहर करने से पहले याद रखें...,' मोइत्रा की BJP को चेतावनी

Sun, 05 Nov 2023 05:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 05 Nov 2023 05:04 PM IST
सार

Cash For Query Row: मोइत्रा ने एक्स पर कहा, आप फर्जी कहानी के साथ महिला सांसद को बाहर निकालें, याद रखें कि मेरे पास आचार समिति में रिकॉर्ड की सटीक प्रतिलिपि है। सभापति के घटिया अप्रसांसगिक सवाल, विपक्ष का विरोध, मेरा विरोध..ये सब आधिकारिक तौर पर ब्लैक एंड व्हाइट हैं।

विज्ञापन
"Before you push out women MPs with fake narrative remember..." Mahua Moitra warns BJP
Mahua Moitra - फोटो : Social Media

विस्तार

सवाल के बदले नकदी मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा की आचार समिति के प्रमुख विनोद सोनकर पर हमला किया है। मोइत्रा ने रविवार को दावा कि बीते दो नवंबर को जब वह समिति के समक्ष पेश हुईं थीं तो सोनकर ने उनसे अप्रासंगिक सवाल पूछे थे। 

विज्ञापन

तृणमूल सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके पास आचार समिति में रिकॉर्ड की सटीक प्रतिलिपि शब्दश: है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, यह जानकर मेरी रूह कांप रही है कि भाजपा मेरे खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की योजना बना रही है। उनका स्वागत है। बस इतना जान लीजिए कि इससे पहले कि वे सवाल करें कि मेरे पास कितने जोड़ी जूते हैं, सीबीआई और ईडी को (कारोबारी गौतम) अदाणी के खिलाफ 13,0000 करोड़ रुपये के कोयला घोटाले के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की जरूरत है।  

विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा, इससे पहले कि आप फर्जी कहानी के साथ महिला सांसद को बाहर निकालें, याद रखें कि मेरे पास आचार समिति में रिकॉर्ड की सटीक प्रतिलिपि है। सभापति के घटिया अप्रसांसगिक सवाल, विपक्ष का विरोध, मेरा विरोध..ये सब आधिकारिक तौर पर ब्लैक एंड व्हाइट हैं। बेशर्म और बेहुदा। 

मोइत्रा और समिति के विपक्षी सदस्य गुरुवार दोपहर बैठक से बाहर चले गए। उन्होंने पूछताछ के तौर-तरीके पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सांसद से व्यक्तिगत सवाल पूछे गए। 

सदन से बाहर जाने वालों में बसपा सांसद दानिश अली, जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद गिरिधारी यादव और कांग्रेस सांसद उत्तम कुमार रेड्डी शामिल थे। तृणमूल कांग्रेस की सांसद मोइत्रा ने आरोप लगाया कि समिति ने उनसे अपमानजनक व्यक्तिगत सवाल पूछे। 

उन्होंने महाभारत के उस अध्याय का जिक्र करते हुए इस प्रकरण को लौकिक वस्त्रहरण (स्ट्रिपिंग) के रूप में वर्णित किया, जहां कौरवों ने दरबार में पाडवों की रानी द्रौपदी को अपमानित किया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे एक पत्र में महुआ ने कहा कि बैठक के दौरान उनके साथ 'अनैतिक, घृणित, पूर्वाग्रहपूर्ण व्यवहार' किया गया।

लोकसभा की आचार समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने गुरुवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने समिति के समक्ष अपनी गवाही के बाद जिरह के दौरान उनके और अन्य सदस्यों के खिलाफ 'असंसदीय भाषा' का इस्तेमाल किया। मोइत्रा, दुबे द्वारा लगाए गए 'नकदी के बदले सवाल' के आरोपों का सामना कर रही हैं, जिन्होंने आरोप लगाया था कि तृणमूल सांसद ने अदाणी समूह को निशाना बनाने के लिए संसद में सवाल उठाने के लिए दुबई के व्यवसायी हीरानंदानी से रिश्वत ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed