फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Before Independence Day this Indian released from pak jail after 36 years

स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले पाक ने रिहा किए 29 भारतीय, एक ने 2 महीने के बदले 36 साल काटी सजा

Tue, 14 Aug 2018 03:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Aug 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
Before Independence Day this Indian released from pak jail after 36 years

देश कल अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। भारत के लोगों को 1947 में आजादी मिल गई थी लेकिन उनमें से कुछ भारतीय ऐसे हैं जिन्हें इसी साल आजादी मिली है। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की जाल में बंद उन भारतीयों की जिन्हें 13 अगस्त को रिहा किया गया है। उन्हीं में से एक शख्स ऐसा भी है जिसे सजा तो 2 महीने की मिली थी लेकिन जेल में उसे 36 साल बिताने पड़े।

विज्ञापन


इस शख्स का नाम है गजानंद शर्मा। दरअसल 32 साल की उम्र में गजानंद अचानक लापता हो गए थे और उनके परिवार को भी नहीं पता था कि वह कहां हैं। जब 13 अगस्त को वह देश लौटे तो उनके परिवार को जीने की एक नई उम्मीद मिल गई। उनके बेटे का कहना है कि उन्हें लगा था कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। गजानंद की उम्र अब 68 साल हो चुकी है। उन्हें किस कारण से लाहौर की सेंट्रल जेल में कैद किया गया और दो महीने की सजा मिलने के बाद उन्हें 36 साल जेल में क्यों गुजारने पड़े इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


जिन लोगों को रिहा किया गया है उनमें 26 मछुआरे भी शामिल हैं। गजानंद का स्वागत वाघा अटारी बॉर्डर पर पंजाब के सामाजिक कार्यकर्ता सहदेव शर्मा ने किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से स्वंत्रता दिवस के मौके पर यह हम सबको मिला एक गिफ्ट है। भारत की ओर से भी पाकिस्तान के इस कदम की काफी सराहना की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed