{"_id":"659de9d9804fdbc7680052d3","slug":"before-elections-government-can-double-samman-nidhi-of-women-farmers-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान निधि: बजट में महिला किसानों को 12 हजार रुपये देने की घोषणा संभव, सम्मान निधि हो सकती है दोगुनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम किसान निधि: बजट में महिला किसानों को 12 हजार रुपये देने की घोषणा संभव, सम्मान निधि हो सकती है दोगुनी
Wed, 10 Jan 2024 06:20 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 10 Jan 2024 06:20 AM IST
सार
पीएम मोदी लगातार अपने संबोधन में महिलाओं को सशक्त बनाने की बात कहते रहे हैं और सरकार का यह कदम उसी दिशा में माना जा रहा है। हालांकि कृषि एवं वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम चुनाव 2024 से पहले केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसानसम्मान निधि कार्यक्रम के तहत पात्र महिला किसानों को मिलने वाले वार्षिक भुगतान को दोगुना कर 12,000 रुपये करने पर विचार कर रही है। एक फरवरी को आने वाले बजट में इसकी घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
पीएम मोदी लगातार अपने संबोधन में महिलाओं को सशक्त बनाने की बात कहते रहे हैं और सरकार का यह कदम उसी दिशा में माना जा रहा है। हालांकि कृषि एवं वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। सूत्रों की मानें तो बजट में इस आशय की घोषणा के बाद इस कदम से सरकार पर 12,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
मोदी सरकार ने 2019 के आम चुनाव से पहले भूस्वामी महिला किसानों को आर्थिक भुगतान वाली इस योजना की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के तहत, सरकार पुरुष और महिला दोनों किसानों को सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर करती है।
विज्ञापन
सशक्तीकरण
देश में 26 करोड़ से अधिक किसान हैं जो 1.4 अरब आबादी वाले देश में अपने परिवारों के साथ एक बड़ा मतदाता समूह हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कुल किसानों में 60 फीसदी महिलाएं हैं, लेकिन उनमें से 13% से भी कम के पास अपनी जमीन है। महिला किसानों को वित्तीय सहायता बढ़ाने से सरकारी वित्त पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि 550 अरब डॉलर के अनुमानित बजट में यह राशि बेहद कम होगी।