{"_id":"5de7bf848ebc3e550265adcc","slug":"before-delhi-assembly-election-2020-dpcc-president-subhash-chopra-appointed-new-faces","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनाव के पूर्व संगठन को ठीक करने में जुटे कांग्रेस अध्यक्ष, कई नई नियुक्तियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली विधानसभा चुनाव के पूर्व संगठन को ठीक करने में जुटे कांग्रेस अध्यक्ष, कई नई नियुक्तियां
Wed, 04 Dec 2019 07:45 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 04 Dec 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
DPCC President Subhash Chopra and Kirti Azad
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने कील-कांटे दुरुस्त करने में लगी है। अभी तक पुरानी टीम के साथ ही काम कर रहे नए प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने अब कई अहम पदों पर नए लोगों को बिठाना शुरु कर दिया है। बुधवार को उन्होंने कुलदीप भंडारी को पर्वतीय प्रकोष्ठ का चैयरमैन और विशाल कुंद्रा को प्रदेश का सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का स्टेट कॉआर्डिनेटर मनोनित किया। इसके पूर्व मंगलवार को पार्टी ने अमित मलिक को यूथ कांग्रेस की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
पार्टी के एक नेता के मुताबिक, सोशल मीडिया पर पार्टी की गतिविधि को तेज करने के लिए सोशल मीडिया की टीम को मजबूत बनाना बेहद जरुरी हो गया था। पार्टी लगातार धरने-प्रदर्शन कर रही है और कच्ची कालोनी जैसे मुद्दे पर उसने केंद्र सरकार को घेरने में सफलता भी पाई है। पार्टी के इन कार्यक्रमों को जनता और कार्यकर्ताओं तक पहुंच बनाने के लिए एक मजबूत सोशल मीडिया टीम की जरुरत महसूस की जा रही थी। इसे देखते हुए ही आज टीम का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन