फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   before bjp chief amit shah will lunch at tribal family's home they get toilet and LPG stove

अमित शाह करेंगे आज आदिवासी के घर लंच, बनाया गया टॉयलेट, मिला LPG स्टोव

Wed, 31 May 2017 10:01 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 31 May 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
before bjp chief amit shah will lunch at tribal family's home they get toilet and LPG stove
- फोटो : Indian Express

गुजरात दौरे पर निकले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को यहां के देवालिया गांव पहुंचेंगे। देवालिया में अनुसूचित जाति के नेता और लंबे समय से बीजेपी से जुड़े पोपटभाई राथवा के घर पर शाह लंच करने वाले हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चूल्हें पर काम करने वाली राथवा की पत्नी को लंच बनाने के लिए एलपीजी स्टोव मुहैया करा दिया गया है। इतना ही नहीं घर में एक ईंटों का पक्का टॉयलेट भी बना दिया गया है। पार्टी अध्यक्ष के लिए एक ही दिन में टॉयलेट बन जाने पर सवाल उठ रहे हैं, इस पर पोपटभाई के भाई माल्खाभाई राथवा ने सफाई दी। 
विज्ञापन


उसने कहा कि गांव को अमित शाह के दौरे की खबर 10 दिन पहले ही लग गई थी और पंचायत ने पोटाभाई के घर में ये सब काम करवाया है, ताकि स्पेशल गेस्ट को दिक्कत ने झेलनी पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पोपट के बेटे ने घर के पीछे अस्थाई टॉयलेट होने की जानकादी दी। लंबे समय से बीजेपी के लिए काम करने वाले पोपट के घर में इसे एक

त्यौहार की तरह माना जा रहा है इसलिए पोपट की पत्नी अपने यहां बनाए जाने वाली स्पेशल डिश का अमित शाह के लिए बना रही है।

बता दें कि इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शहीद के घर गए थे। उनके पहुंचने से पहले वहां सोफा और एसी लगाए गए, लेकन दौरे के कुछ देर बाद वहां से सब हटा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed