{"_id":"58f71e134f1c1bb446472391","slug":"beautiful-complexion-must-to-excel-in-business-says-rajasthan-textbook","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: स्कूलों में पढ़ाया जा रहा कामयाबी के लिए लंबाई और गोरापन जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजस्थान: स्कूलों में पढ़ाया जा रहा कामयाबी के लिए लंबाई और गोरापन जरूरी
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Wed, 19 Apr 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : clipartpanda
करियर में सफलता और लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने के लिए गोरेपन को बढ़ाने का दावा करने वाले उत्पादों का सेलिब्रिटी काफी समय से प्रचार कर रहे हैं। लेकिन अब राजस्थान के सरकारी स्कूलों में भी सफल व्यक्ति बनने के लिए यही बातें पढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- 'मर्दानगी' के नाम पर गोरेपन की क्रीम बेच रहे हैं सितारे
विज्ञापन
राजस्थान सरकार के स्कूलों की एक किताब विवादों के घेरे में है। इस किताब के एक चैप्टर में एक कामयाब उद्यमी बनने की खासियत बताई गई हैं। किताब में लिखा है कि सफल उद्यमी बनने के लिए अच्छी लंबाई और खूबसूरत होना जरूरी है।
विज्ञापन
गौरतब है कि पहले भी राजस्थान के सरकार के स्कूलों की पाठ्यपुस्तकों को लेकर विवाद उठ चुका है। इससे पहले 12वीं क्लास की फिजिकल एजुकेशन की किताब को लेकर विवाद हुआ था। फिजिकल एजुकेशन किताब में बताया गया गया था कि महिलाओं के लिए ‘36-24-36’ बेस्ट बॉडी शेप है।