फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Be ready for polls at all times Narendra Modi to Gujarat and Rajasthan MPs

मोदी ने गुजरात-राजस्थान के सांसदों से कहा, चुनाव के लिए हर वक्त तैयार रहें

Sat, 25 Mar 2017 11:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र Updated Sat, 25 Mar 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
Be ready for polls at all times Narendra Modi to Gujarat and Rajasthan MPs
सांसदों के साथ मीटिंग करते नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात और राजस्थान के सासंदों के साथ नाश्ता किया। इस दौरान उन्होंने दोनों राज्यों में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। वहां गोवा, अंडमान और निकोबार और दमन-दीव के भी सांसद थे। बताते चलें कि इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के सांसदों के साथ नाश्ता किया था और रिकॉर्ड जीत पर उन्हें बधाई दी थी।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, मोदी ने सांसदों से कहा है कि वह चुनाव की तैयारी में लग जाएं, किसी भी समय इसकी तारीख आ सकती है। रिपोर्ट में एक सांसद के हवाले से कहा गया है कि उनसे मीटिंग में कहा गया, आप चुनाव मोड में आ जाइए। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्कीम को जन-जन तक पहुंचाइए। 
विज्ञापन


इस मीटिंग को अमित शाह ने भी संबोधित किया। इसमें लालकृष्ण आडवाणी और अनंत  कुमार भी मौजूद थे। इस दौरान सांसदों को जिम्मेदारी भी दी गई। 

गुजरात में इस साल और राजस्थान में अगले साल चुनाव होने हैं। दोनों ही जगह बीजेपी की सरकार है। गुजरात में 19 साल से बीजेपी का शासन है और 183 सीट में से 123 सीट पर उसका कब्जा है। इसे देखते हुए इस साल 'मिशन 150' सीट की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed