फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Be careful on Facebook, Can reach jail

फेसबुक पर लाइक बटोरने वाले हो जाएं अब सावधान, जाना पड़ सकता है जेल

Sun, 28 Jan 2018 12:00 AM IST
राजीव सिन्हा, नई दिल्ली
राजीव सिन्हा, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Be careful on Facebook, Can reach jail
fake facebook account
फेसबुक पर ‘लाइक’ का जुनून आपको जेल की हवा खिला सकता है। इसी जुनून के चक्कर में एक मैनजमेंट गुरु व लेखक प्रो. हरि कृष्णा परेशानी में पड़ गए हें। मैनजमेंट गुरु पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का फर्जी लेटर बनाने और उसे अपने फेसबुक पोस्ट पर डालने का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रो. हरि कृष्णा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। प्रो. हरि कृष्णा कई किताब लिख चुके हैं।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति एनवी रमण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पीठ ने प्रो. हरि कृष्णा की अग्रिम जमानत याचिका करते हए उनसे कहा कि आखिर आपको ऐसा करने की क्या जरूरत थी। आपने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की फर्जी लेटर क्यों बनाए। पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील के उस आग्रह को ठुकरा दिया कि अगर उनकेमुवक्किल प्रोफेसर को गिरफ्तारी से संरक्षण मिल जाता है तो वह दिल्ली पुलिस केसमक्ष समर्पण करने के लिए तैयार हैं। वकील ने पीठ से यह विनती की कि अगर उन्हें जमानत नहीं दी जाती है उनकी शोहरत और छवि मिट्टी में मिल जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

पीठ ने प्रोफसर को किसी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया

Be careful on Facebook, Can reach jail
Facebook Like
उन्होंने कहा कि वह जमानत मिलने पर भाग कर कहीं नहीं जाने वाले नहीं हैं। वह जांच एजेंसी को हर वह दस्तावेज सौंपने के तैयार है, जिसकी एजेंसी को दरकार है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस कथित अपराध से उन्हें कोई वित्तीय लाभ नहीं हुआ हे। लेकिन पीठ ने प्रोफसर को किसी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया। 

गत वर्ष 18 मई को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने राष्ट्रपति सचिवालय से मिली शिकायत केआधार पर एफआईआर दर्ज की थी। राष्ट्रपति सचिवालय को शेखर भट्टाचार्य नामक एक शख्स का ई-मेल मिला था। ई-मेल में कहा गया था कि अपनी किताब का डिजिटल प्रमोशन करने के उद्देश्य से प्रो. हरि कृष्णा ने राष्ट्रपति का फर्जी एप्रीसिएशन लेटर अपने फेसबुक पर पोस्ट किया है। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री का भी इसी तरह का फर्जी एप्रीसिएशन लेटर अपने फेसबुक पर पोस्ट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed