फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BCAS directs airlines to ensure on-time delivery of baggage at airports

BCAS: एयरलाइनों को निर्देश- फ्लाइट लैंड होने के 30 मिनट के अंदर यात्रियों का सामान पहुंचे, वर्ना होगी कार्रवाई

Sun, 18 Feb 2024 12:16 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 18 Feb 2024 12:16 PM IST
सार

बीसीएएस ने एयरलाइंस से 26 फरवरी तक सामान की समय पर डिलिवरी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय लागू करने को कहा है। 

विज्ञापन
BCAS directs airlines to ensure on-time delivery of baggage at airports
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने भारत में संचालित प्रमुख एयरलाइनों में सामान प्रबंधन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। बीसीएएस ने शुक्रवार को सात एयरलाइनों को पत्र जारी कर सामान की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय लागू करने का आग्रह किया।

विज्ञापन


शिकायतों पर लिया संज्ञान
दरअसल, कई समय से यात्री शिकायत कर रहे थे कि उड़ान पहुंचने के बाद काफी देर बाद उनका सामान दिया जाता है। इसी पर संज्ञान लेते हुए बीसीएएस ने एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि यात्रियों का सारा सामान हवाई अड्डे पर उड़ान के उतरने के 30 मिनट के भीतर पहुंच जाए।
विज्ञापन


26 फरवरी तक का समय
रविवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बीसीएएस ने एयरलाइंस से 26 फरवरी तक सामान की समय पर डिलिवरी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय लागू करने को कहा है। यह निर्देश 16 फरवरी को सात एयरलाइंस - एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइसजेट, विस्तारा, एईएक्स कनेक्ट और एयर इंडिया एक्सप्रेस को जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइंस को परिचालन, प्रबंधन और आपूर्ति करार (ओएमडीए) के तहत सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यात्रियों का सामान उड़ान उतरने के आधे घंटे के अंदर देना होगा।


बता दें, नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशों के तहत बीसीएएस जनवरी, 2024 से छह प्रमुख हवाई अड्डों के ‘बेल्ट’ पर सामान के आगमन की निगरानी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed