फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BBC IT surveys: Editors Guild criticizes income tax survey on BBC

BBC IT surveys: एडिटर्स गिल्ड ने की आलोचना, दिग्विजय सिंह ने कहा- PM मोदी की वैश्विक छवि को हो सकता है नुकसान

Tue, 14 Feb 2023 05:24 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 14 Feb 2023 05:24 PM IST
सार

BBC IT surveys: बीबीसी पर आईटी की यह कार्रवाई उसकी उस डॉक्यूमेंट्री के कारण की गई है, जो उसने 2002 में हुए गोधरा दंगों पर बनाई थी। डॉक्यूमेंट्री में दंगों के दौरान तत्कालीन गुजरात सरकार पर दंगों को रोकने के लिए सही समय पर अपेक्षित कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया गया था...

विज्ञापन
BBC IT surveys: Editors Guild criticizes income tax survey on BBC
BBC IT surveys - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बीबीसी के दिल्ली-मुंबई स्थित कार्यालयों पर इनकम टैक्स विभाग के कथित सर्वे की एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने आलोचना की है। गिल्ड ने कहा है कि यह मीडिया की आजादी पर हमला है। इसके पहले भी कई ऐसे मीडिया संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिन्होंने सरकार की आलोचना की है।

विज्ञापन

माना जा रहा है कि बीबीसी पर आईटी की यह कार्रवाई उसकी उस डॉक्यूमेंट्री के कारण की गई है, जो उसने 2002 में हुए गोधरा दंगों पर बनाई थी। डॉक्यूमेंट्री में दंगों के दौरान तत्कालीन गुजरात सरकार पर दंगों को रोकने के लिए सही समय पर अपेक्षित कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, इस डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था और सरकार समर्थकों ने इसे बीबीसी का भारत विरोधी एजेंडा करार दिया था।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

'सरकार पर प्रश्न खड़े करना सही नहीं'

सरकार समर्थकों का कहना था कि दंगों पर भारत के सर्वोच्च अदालत में सुनवाई हो चुकी है और उसने अपनी पूरी जांच में सरकार को कार्रवाई न करने का दोषी नहीं पाया। कांग्रेस सरकारों के रहते हुए इस मामले की उच्चस्तरीय जांच भी की जा चुकी है और उनमें भी पीएम मोदी को दोषी नहीं पाया गया था। ऐसे में एक विदेशी मीडिया संस्थान के द्वारा सरकार को कटघरे में खड़ा करना सही नहीं है।

बीबीसी पर कार्रवाई से मोदी की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंच सकता है : दिग्विजय सिंह

BBC IT surveys: Editors Guild criticizes income tax survey on BBC
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) के कार्यालयों में आयकर विभाग के सर्वेक्षण से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंच सकता है। राज्यसभा सदस्य सिंह ने कहा कि बीबीसी ने अपने 100 से अधिक वर्षों के अस्तित्व में शायद पहली बार इस तरह की कार्रवाई का सामना किया है।

सिंह ने कहा कि बीबीसी के 100 साल के इतिहास में शायद यह पहली बार है कि उसे दुनिया में कहीं भी इस तरह के छापे का सामना करना पड़ा है। उनका गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने 2002 के गुजरात दंगों पर एक वृत्तचित्र बनाया। हालांकि इसमें हर तरफ की आवाजें शामिल थीं। क्या इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान नहीं पहुंचेगा?

कांग्रेस ने बीबीसी कार्यालयों में आयकर सर्वेक्षण संचालन को धमकाने की रणनीति करार दिया और आरोप लगाया कि कार्रवाई से पता चलता है कि मोदी सरकार आलोचना से डरी हुई है।

भारत में लोकतंत्र संकट का सामना कर रहा : संजय राउत

BBC IT surveys: Editors Guild criticizes income tax survey on BBC
संजय राउत। - फोटो : अमर उजाला

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि भारत में लोकतंत्र संकट का सामना कर रहा है। यह टिप्पणी उन्होंने देश में बीबीसी के कार्यालयों में आयकर विभाग के सर्वेक्षण के बाद की।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय जनसंघ (बीजेएस) के रूप में अपने पहले अवतार में आपातकाल (1975-77) का विरोध किया था, लेकिन अब वही संगठन न्यायपालिका और मीडिया को निशाना बना रहा है।

राउत ने कहा कि जब सरकार या प्रधानमंत्री से सवाल पूछे जाते हैं, तो इस तरह के छापे पड़ते हैं (बीबीसी कार्यालयों में आई-टी सर्वेक्षण का जिक्र करते हुए) या गिरफ्तारियां की जाती हैं। इस देश में लोकतंत्र संकट में है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान जब अखबारों पर सेंसरशिप थोप दी गई थी, तब भाजपा (अपने पिछले अवतार में बीजेएस) ने इसके खिलाफ आंदोलन किया था। अब जब उनकी सरकार सत्ता में है, तो वे न्यायपालिका और मीडिया को निशाना बना रहे हैं।

बीबीसी कार्यालयों के सर्वेक्षण से जुड़े सवाल टाल गए नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बीबीसी के नई दिल्ली और मुंबई कार्यालयों में आयकर विभाग के सर्वेक्षण से जुड़े सवालों को टाल दिया। अपनी ‘समाधान यात्रा’ के तहत बिहार के समस्तीपुर जिले पहुंचे कुमार से पत्रकारों ने बीबीसी कार्यालयों के सर्वेक्षण के बारे में सवाल पूछे थे। कुमार ने कहा कि वो तो चलता रहता है; ऐसी चीजें होती रहती हैं। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार सरकार की सहयोगी कांग्रेस और बाहर से समर्थन दे रही माकपा ने बीबीसी कार्यालयों के सर्वेक्षण की तीखी आलोचना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed