{"_id":"62ff99b1a8e4216e455fe635","slug":"bay-of-bengal-accident-18-fishermen-missing-coast-guard-and-local-administration-engaged-in-relief-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल की खाड़ी में हादसा: 18 मछवारे लापता, कोस्ट गार्ड और स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल की खाड़ी में हादसा: 18 मछवारे लापता, कोस्ट गार्ड और स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा
Fri, 19 Aug 2022 07:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 19 Aug 2022 07:39 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि सुंदरवन इलाके के रहने वाले ये सभी मछुआरे मछली पकड़ने के लिए एम वी सत्यनारायण नाम के फिशिंग ट्रॉलर से बंगाल की खाड़ी में गए थे। मौसम खराबी की जानकारी मिलने के बाद वे लौट रहे थे तभी खाड़ी में काकद्वीप के पास फिशिंग ट्रॉलर किसी चीज से टकराकर डूब गई और डूब गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल की खाड़ी में शुक्रवार को एक फिशिंग ट्रॉलर (मछली पकड़ने की नाव) डूबने से 18 मछुआरे लापता हो गए। घटना शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप इलाके में हुई है। सूचना मिलने के बाद मछुआरों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रशासन की टीमें और तटरक्षक बल को लगाया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुंदरवन इलाके के रहने वाले ये सभी मछुआरे मछली पकड़ने के लिए एम वी सत्यनारायण नाम के फिशिंग ट्रॉलर से बंगाल की खाड़ी में गए थे। मौसम खराबी की जानकारी मिलने के बाद वे लौट रहे थे तभी खाड़ी में काकद्वीप के पास फिशिंग ट्रॉलर किसी चीज से टकराकर डूब गई और डूब गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इसमें 18 मछुआरे सवार थे, जो अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। मछुआरों की तलाश के लिए कोस्ट गार्ड और स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है। इसके अलावा, स्थानीय मछुआरों से भी लापता लोगों की तलाश के लिए मदद मांगी गई है। हालांकि, अभी तक किसी भी मछुआरे का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन