फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Battery rickshaw to reach all platforms at the station

स्टेशन पर सभी यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए बैटरी रिक्शा

Sun, 14 Jan 2018 12:41 AM IST
नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
Battery rickshaw to reach all platforms at the station
चंडीगढ़ में दौड़ती ई रिक्शा - फोटो : amar ujala
स्टेशन परिसर से प्लेटफार्म तक पहुंचना अब यात्रियों को आसान हो सकेगा। सामान के साथ सीढ़ियों से चढ़कर प्लेटफार्म तक पहुंचने की मजबूरी नहीं होगी। दरअसल रेलवे ने अब पहले आओ पहले पाओ के आधार पर गोल्फ कार्ट (बैटरी रिक्शा) की सुविधा सभी को देना शुरू कर दिया है। हालांकि पहले की तरह यह निशुल्क नहीं रहेगा। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों पर अब वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगों के लिए ही नहीं बल्कि सभी यात्रियों के लिए बैटरी वाले रिक्शा उपलब्ध कराने की नीति तैयार कर ली है। राजधानी के स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू भी की जा चुकी है। हालांकि पहले वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों को पहले यह सुविधा मुफ्त में दी जा रही थी, लेकिन अब इसका शुल्क वसूला जाएगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुल 10 बैटरी ऑपरेटेड रिक्शा की सुविधा यात्रियों को दी गई है।
विज्ञापन


पढ़ें- अब देहरादून में भी वैध होंगे बैटरी रिक्शा
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्रत्येक यात्री से 24 रुपया वसूला जा रहा है। इसी तरह आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर भी तीन बैटरी रिक्शा की उपलब्धता कराई गई है। यहां प्रत्येक यात्री से 50 रुपया वसूला जाएगा। अगर आप पूरा रिक्शा बुक कराते है तो इसके लिए 150 रुपया चुकाना होगा। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रत्येक व्यक्ति से 35 रुपया वसूला जा रहा है। 

जल्द ही एप पर बुक होगा बैटरी रिक्शा 

Battery rickshaw to reach all platforms at the station
नाबालिग दौड़ा रहे ई रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
सेंटर फॉर रेलवे इंफारमेशन सिस्टम (कृस) यात्रियों की सुविधा के लिए एप विकसित कर रहा है। इस एप पर यात्री चाहे तो पहले से ही बैटरी रिक्शा बुक कर सकेंगे। इस एप पर यह भी जानकारी दी जाएगी कि रिक्शा कहा खड़ी की गई है। एप के माध्यम से ही ई-पेमेंट भी किया जा सकेगा।

इसके लिए यात्रियों को ट्रेन नंबर और पीएनआर नंबर, ट्रेन का समय देना होगा। अगले महीने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एप शुरू भी कर दिया जाएगा। कृस एकीकृत एप विकसित कर रहा है जो सभी स्टेशनों पर मिलने वाले बैटरी रिक्शा की जानकारी यात्रियों को देगा। 

दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक आरएन सिंह

वर्ल्ड क्लास सुविधा को ध्यान में रख सभी यात्रियों को यह सुविधा दी जा रही है। दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल रही है। इसके लिए टेंडर जारी किया गया था। जहां तक शुल्क की बात है तो यात्रियों की संख्या और टेंडर में बोली केतहत फिक्स किया गया है। यात्रियों का फीडबैक भी ठीक मिल रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर 011-23746155 जारी किया गया आशक्त व्यक्ति इस हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर, बैटरी रिक्शा, व्हील चेयर, स्ट्रेचर व फर्स्ट एड की सुविधा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed