फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bathinda Shatabdi train from New Delhi departed without passengers

कहीं ट्रेनें ठसाठस, तो कहीं बिना यात्रियों के ही ट्रेनें दौड़ा रहा रेलवे

Sun, 02 Oct 2016 04:23 AM IST
नवनीत शरण/नई दिल्ली
नवनीत शरण/नई दिल्ली Updated Sun, 02 Oct 2016 04:23 AM IST
विज्ञापन
Bathinda Shatabdi train from New Delhi departed without passengers
फाइल फोटो
कहीं यात्रियों को ट्रेन में बैठने की जगह नहीं मिलती, वहीं कुछ ट्रेन बिना यात्रियों के ही रवाना की जा रही है। इसे रेलवे अधिकारियों की तालमेल की कमी कहें या लापरवाही। शनिवार को नई दिल्ली-बठिंडा शताब्दी (12047) ट्रेन खाली ही रवाना हो गई। यही स्थिति रही तो 3 अक्तूबर को भी यह ट्रेन खाली ही जाएगी, क्योंकि बुकिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन


रेलवे की समय-सारणी में नई दिल्ली-बठिंडा शताब्दी को फिरोजपुर तक विस्तार दिया गया है, लेकिन यह ट्रेन शनिवार को बिना यात्री ही रवाना कर दी गई। रेलवे अधिकारियों को अनुमान था कि इस ट्रेन के समय में परिवर्तन किए जाएंगे। इसे देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन का परिचालन 26 सितंबर से रद्द कर दिया था। इसकी सूचना यात्रियों को विज्ञापन के माध्यम से दी गई थी, लेकिन रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने जब ट्रेनों की नई समय-सारणी 29 सितंबर को जारी की तो इस ट्रेन के समय में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया। 
विज्ञापन


इसका नतीजा यह हुआ कि ट्रेन में टिकट की बुकिंग ही नहीं की गई। चूंकि नई समय सारणी 1 अक्तूबर को लागू हो गई, लिहाजा शनिवार सुबह रेल अधिकारी ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना कर दिया। इस ट्रेन की बुकिंग खबर लिखें जाने तक शुरू नहीं की गई। ऐसे में 3 अक्तूबर को भी इस ट्रेन के बिना यात्रियों के ही चलने की संभावना है। बताया गया है कि दूसरी तरफ से आने वाली ट्रेन में महज 40 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed