फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bar girl dance at stage of parivartan yatra of bjp in sambhal

बीजेपी परिवर्तन यात्रा के मंच पर बालाओं ने लगाए ठुमके

Tue, 29 Nov 2016 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Tue, 29 Nov 2016 04:21 AM IST
विज्ञापन
bar girl dance at stage of parivartan yatra of bjp in sambhal
यूपी में सत्ता हासिल करने के लिए परिवर्तन यात्रा निकाल रही भाजपा के मंच पर सोमवार को हरियाणवी गीतों पर बालाओं ने ठुमके लगाए। इस दौरान कुछ लोग बालाओं की अदाओं को देख कर मंच के सामने ही डांस करने लगे। उस वक्त भाजपा के स्थानीय एक-दो नेता भी मंच पर थे लेकिन किसी ने उन्हें नहीं रोका। मीडियाकर्मियों को जब खबर मिली और लोग पहुंचे तो डांस बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


भाजपा की परिवर्तन यात्रा को दोपहर में असमोली क्षेत्र में पहुंचना था। परिवर्तन यात्रा लेट हो रही थी। इस दौरान भीड़ को थामे रखने के लिए भाजपा से टिकट के दावेदार अवधेश यादव की ओर से खिरनी में मंच सजाया गया था। मंच पर दोपहर 12 बजे के करीब जब एक बाला डांस के लिए उतरी तो पब्लिक ने ताली बचाई और इसके बाद मोदक अदाओं के साथ हरियाणवी गाना शुरू हुआ। इसके चंद मिनटों में ही किसी ने पुलिस और मीडियाकर्मियों को खबर दी। 
विज्ञापन


जब तक मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे तब आनन-फानन डांस बंद कराया गया लेकिन भीड़ में ही कई युवाओं ने तब तक डांस की वीडियो अपने मोबाइल पर बना डाली थी और इसे विभिन्न ग्रुपों में वायरल कर दिया जब वीडियो वायरल होते ही पार्टी में अवधेश यादव के विरोधी भी सक्रिय हो गए। विभिन्न मीडिया ग्रुपों में भी वीडियो चलता रहा। इस संबंध में हयातनगर के थाना प्रभारी सुनील कुमार अहलावत से जब पूछा गया तो डांस तो नहीं हुआ। गाने सुनाए जाने की जानकारी उन्हें मिली थी तत्काल उन्होंने पुलिस भेज कर गाना बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed