{"_id":"66e8e75b6eddf4ee9c00ba85","slug":"baps-swaminarayan-temple-vandalised-in-new-york-indian-consulate-raises-issue-with-us-news-in-hindi-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: न्यूयॉर्क में मंदिर में तोड़फोड़, भारतीय दूतावास ने की कड़ी निंदा, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
US: न्यूयॉर्क में मंदिर में तोड़फोड़, भारतीय दूतावास ने की कड़ी निंदा, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Tue, 17 Sep 2024 02:40 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:40 PM IST
सार
जुलाई में कनाडा में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी। कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने हिंदू-कनाडाई समुदायों के खिलाफ नफरत भरी बढ़ती हिंसाओं पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
स्वामीनारायण मंदिर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारत के महावाषिज्य दूतावास ने मेलविले में बीएपीएस के स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की निंदा की। उन्होंने इस घटना को अस्वीकार्य बताना। इस मामले को उन्होंने अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों के सामने रखा और इस घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा हिंदू-अमेरिकी फाउंडेशन ने अमेरिकी न्याय विभाग से इस मामले की जांच कराने का आग्रह किया।
भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने घटना की निंदा की
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "न्यूयॉर्क के मेलविले में बीएपीएस के स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की घटना अस्वीकार्य है। भारतीय महावाणिज्य दूतावास समुदाय के साथ संपर्क में है और अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों के समझ इस मामले में रखेंगे और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया।"
हिंदू-अमेरिकी फाउंडेशन ने एक पोस्ट में कहा, "मेलविले में हिंदू मंदिर और हिंदू संस्थानों को हाल ही में मिली धमकियों के बाद इस सप्ताह के अंत में नासाउ काउंटी में एक बड़े भारतीय समुदाय के जमावड़े की योजना है।" यह भी बताया गया कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी भारतीय समुदाय और संस्थानों को धमकी देते हुए एक वीडियो जारी किया था। न्यूयॉर्क में मंदिर में तोड़फोड़ की घटना कैलिफोर्निया और कनाडा में घटी घटनाओं के समान है। हिंदू अमेरिकी फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा, सिख फॉर जस्टिस" के गुरपतवंत पन्नू ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें एचएएफ सहित हिंदू और भारतीय संस्थानों को धमकी दी गई थी। यह घटना न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और कनाडा में मंदिरों पर हुए हमलों के समान है।
विज्ञापन
अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने न्यूयॉर्क में मंदिर में तोड़फोड़ की घटना की निंदा की। सांसद टॉम सुओजी ने कहा कि वह इस घटना से स्तब्ध हैं। सांसद रो खन्ना ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मैं मेलविले में एक हिंदू मंदिर को तोड़ने के इस कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। पूजा की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र का आधार है।"
जुलाई में कनाडा हुई थी तोड़फोड़
बता दें कि जुलाई में कनाडा में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी। कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने हिंदू-कनाडाई समुदायों के खिलाफ नफरत भरी बढ़ती हिंसाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र, ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा के अन्य स्थानों में हिंदू मंदिरों को नष्ट किया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन