{"_id":"5d4abf0b8ebc3e6d0806aaf9","slug":"bansuri-swaraj-daughter-of-former-external-affairs-minister-sushmaswaraj-performs-her-last-rites","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम विदाई: बेटी बांसुरी ने निभाई अंतिम रस्म, मां सुषमा स्वराज को मुखाग्नि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंतिम विदाई: बेटी बांसुरी ने निभाई अंतिम रस्म, मां सुषमा स्वराज को मुखाग्नि
Wed, 07 Aug 2019 08:00 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 07 Aug 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Bansuri performing Sushma swaraj last rites
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के असामयिक निधन से पूरे देश में शोक है। उनके चाहनेवालों की आंखें नम हैं। सुषमा स्वराज का दिल्ली के लोधी रोड स्थित विद्युत शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने किया। उनकी बेटी बांसुरी ने मां के अंतिम रस्मों को पूरा किया। बेटी बांसुरी ने ही मां सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके पिता स्वराज कौशल भी मौजूद थे।
सुषमा स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ा। घबराहट होने की शिकायत के बाद रात करीब 9.00 बजे सुषमा को एम्स लाया गया जहां काफी प्रयासों के बाद भी उनकी जान नही बचाई जा सकी। 67 वर्षीय की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
पंचतत्व में विलीन होने से पहले सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। जंतर मंतर स्थित आवास पर उनको श्रद्धांजलि देने के लिए सरकार से लेकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं की लंबी कतारें दिखीं। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण भी भावुक दिखे। वहीं उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी रोने लगीं। वहां मौजूद लोगों ने प्रतिभा को ढांढस बंधाया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। सुषमा को श्रद्धांजलि देते वक्त वेंकैया नायडू और समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव फफक कर रो पड़े। गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, भाजपा नेता अनुराग ठाकुर, बाबुल सुप्रियो और मनोज तिवारी ने अंतिमदर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा शरद यादव, अशोक गहलोत, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, बिप्लब देव समेत कई बड़े नेताओं ने सुषमा स्वराज को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 12 बजे से भाजपा मुख्यालय में रखा गया, जहां पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता ने बड़ी संख्या में उनके अंतिम दर्शन किए।
विज्ञापन
Delhi: Bansuri Swaraj, daughter of former External Affairs Minister #SushmaSwaraj, performs her last rites pic.twitter.com/ymj82SjG1i
— ANI (@ANI) August 7, 2019विज्ञापन