फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bansuri Swaraj BJP candidate from New Delhi Sushma style reflection

Bansuri Swaraj: प्रखर प्रवक्ता-सर्वोच्च अदालत की वकील, विरोधियों को देती हैं जवाब तो झलकता है सुषमा का अंदाज

Mon, 11 Mar 2024 06:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 11 Mar 2024 06:43 AM IST
सार

भाजपा में शामिल होने के साथ ही बासुरी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और खासतौर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा चाहती है कि वे पूरी पार्टी के साथ भाजपा में शामिल हो जाएं, तो उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Bansuri Swaraj BJP candidate from New Delhi Sushma style reflection
Bansuri Swaraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांसुरी स्वराज...नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह टिकट मिला, तो अचानक सियासत के केंद्र में आ गईं। वह भाजपा की कद्दावर नेता रहीं सुषमा स्वराज की बेटी हैं। मगर, उनकी पहचान बस यही नहीं है। वह सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं। कई बड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार का पक्ष रख चुकी हैं। तेजतर्रार क्रिमिनल लॉयर की पहचान अपने दम पर हासिल की। प्रखर वक्ता हैं। जब राजनीतिक विरोधियों को जवाब देती हैं, तो सहज ही उनमें मां सुषमा स्वराज की झलक दिखती है। बांसुरी ने हाल में भाजपा के विधि प्रकोष्ठ की सह-संयोजक बनने के साथ ही सक्रिय राजनीतिक जीवन में पदार्पण किया है। 1984 में जन्मीं बांसुरी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सेंट कैथरीन कॉलेज से कानून में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। 2007 में दिल्ली बार कौंसिल  के साथ जुड़कर वकील के तौर पर कॅरिअर शुरू किया। हरियाणा सरकार की अतिरिक्त महाधिवक्ता रह चुकी हैं। बांसुरी दिल्ली में भाजपा के लिए ऐसे नेता की कमी पूरा करने की क्षमता रखती हैं, जो जरूरत पड़ने पर दिल्ली भाजपा का नेतृत्व कर सके।

विज्ञापन

केजरीवाल के खिलाफ खोला मोर्चा
भाजपा में शामिल होने के साथ ही बासुरी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और खासतौर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा चाहती है कि वे पूरी पार्टी के साथ भाजपा में शामिल हो जाएं, तो उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा। तब बांसुरी ने कहा था कि केजरीवाल जैसे भ्रष्ट नेताओं के लिए भाजपा में आने का कोई रास्ता नहीं है।

विज्ञापन

जी-20 के डब्ल्यू-20 का रहीं हिस्सा
बांसुरी 2023 में भारत की अध्यक्षता में जी-20 के महिला सशक्तीकरण और नारी विमर्श से जुड़े समूह डब्ल्यू-20 का हिस्सा रहीं। यह गैर सरकारी भागीदारों को मिलाकर बनाया गया कार्य समूह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी की मां की इच्छा
पाकिस्तान की हिरासत में रहे कुलभूषण जाधव की फांसी टालने के लिए वकील हरीश साल्वे ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में केस लड़ा। साल्वे ने सुषमा स्वराज से एक रुपये फीस लेने का वादा किया था। सुषमा के निधन के बाद बांसुरी ने उन्हें एक रुपये देकर मां की आखिरी इच्छा पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed