फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Banned Garo National Liberation Army is regrouping and trying to send young people from Meghalaya to Myanmar

NorthEast: इस राज्य में फिर पैर पसार रहा उग्रवादी संगठन, ट्रेनिंग के लिए युवाओं को म्यांमार भेजने की कोशिश

Mon, 15 May 2023 11:59 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलोंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलोंग Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 15 May 2023 11:59 AM IST
सार

अधिकारी का कहना है कि राज्य प्रशासन इनके प्रयासों को विफल करने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। इसके लिए वह प्रतिबंधित संगठन के आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों की गतिविधियों की निगरानी भी कर रहा है।

विज्ञापन
Banned Garo National Liberation Army is regrouping and trying to send young people from Meghalaya to Myanmar
प्रतिबंधित गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी फिर से संगठित होने की तैयारी में। - फोटो : social media

विस्तार

प्रतिबंधित गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (GNLA) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। बताया जा रहा है कि यह संगठन फिर से खड़े होने के लिए मेघालय के युवाओं को निशाना बना रहा है। अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी कि जीएनएलए मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स क्षेत्र के युवाओं को गुरिल्ला युद्ध प्रशिक्षण के लिए म्यांमार भेजने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन

गतिविधियों की निगरानी का आदेश

अधिकारी का कहना है कि राज्य प्रशासन इनके प्रयासों को विफल करने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। इसके लिए वह प्रतिबंधित संगठन के आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों की गतिविधियों की निगरानी भी कर रहा है।

विज्ञापन

खुफिया नेटवर्क को मजबूत करने का आग्रह

गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें खबर मिली है कि जीएनएलए फिर से संगठित हो रहा है। इसे लेकर कई युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें गुरिल्ला युद्ध प्रशिक्षण के लिए म्यांमार भेजने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि हाल ही में एक विशेष शाखा के डिप्टी एसपी ने मेघालय के सभी पुलिस थानों में अधिकारियों से संगठन के पूर्व सदस्यों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया नेटवर्क को मजबूत करने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को शामिल होने के लिए बैठकें जारी

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वह उग्रवाद विरोधी अभियान चलाएं और संगठन पर छापेमारी की कार्रवाई करें। अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि प्रतिबंधित संगठन में युवाओं को शामिल करने के लिए शाहलंग, जदी और नोंगलबिब्रा क्षेत्रों में बैठकें की जा रही हैं। 

बता दें, साल 2018 में GNLA को भंग किया गया था। इसके बाद संगठन के कुछ कैडरों ने आत्मसमर्पण कर दिया था.

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed