फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Banned drugs worth more than Rs eight crore seized in Mumbai

Maharashtra: मुंबई में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, आठ करोड़ से ज्यादा की प्रतिबंधित दवाएं पकड़ी, दो दबोचे

Thu, 16 Mar 2023 11:03 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 16 Mar 2023 11:03 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच के अधिकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। परिसर से बरामदगी के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Banned drugs worth more than Rs eight crore seized in Mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

क्राइम ब्रांच ने मुंबई के अंधेरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.50 करोड़ रुपये के केटामाइन और एक प्रतिबंधित दवा के स्ट्रिप्स बरामद किए। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने गुरुवार को मुंबई में एक वाणिज्यिक इकाई पर छापा मारा और उपनगरीय अंधेरी में परिसर से बरामदगी के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के अधिकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। मुंबई पुलिस के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने वाणिज्यिक इकाई पर छापा मारा और 7.87 करोड़ रुपये मूल्य का 15.743 किलोग्राम केटामाइन और 58,31500 रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवा के 23,410 स्ट्रिप्स बरामद किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के बारे में और जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है कि वे ड्रग्स की आपूर्ति किसे करने जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed