फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bankruptcy law will change

Bankruptcy Law: दिवालिया कानून में होगा बदलाव, तेज निगरानी रखने के साथ बढ़ सकेगा दायरा

Thu, 19 Jan 2023 06:02 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 19 Jan 2023 06:02 AM IST
सार

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कहा कि फास्ट ट्रैक कॉरपोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया को फिर से बनाने का प्रस्ताव दिया है, ताकि वित्तीय लेनदारों को न्यायिक प्रक्रिया के बाहर कॉरपोरेट देनदारी के लिए दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दी जा सके। 

विज्ञापन
Bankruptcy law will change
Bankruptcy law - फोटो : iStock

विस्तार

सरकार ने बुधवार को दिवालिया ऋणशोधन अक्षमता कानून (आईबीसी) में कई बदलावों का प्रस्ताव दिया है। इन बदलावों से प्रक्रिया पर तेजी से नजर रखने और पहले से तैयार ढांचे का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी। बदलाव के तहत आईबीसी के कामकाज को मजबूत करने के लिए कॉरपोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) में आवेदनों के प्रवेश, प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और सेवा प्रदाताओं की भूमिका के तहत कोड में बदलाव पर विचार हो रहा है। 

विज्ञापन


कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कहा कि फास्ट ट्रैक कॉरपोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया को फिर से बनाने का प्रस्ताव दिया है, ताकि वित्तीय लेनदारों को न्यायिक प्रक्रिया के बाहर कॉरपोरेट देनदारी के लिए दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दी जा सके। 
विज्ञापन

 
मंत्रालय ने कहा, एक आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक मंच विकसित करने का भी सुझाव है, जो कम-से-कम कर्मचारियों के साथ कई प्रक्रियाओं को संभाल सके। यह मंच केस मैनेजमेंट सिस्टम, आवेदन फाइल करने के लिए स्वचालित प्रक्रिया, हितधारकों के साथ समाधान पेशेवर की बातचीत को सक्षम करने एवं कॉरपोरेट देनदारों के रिकॉर्ड के भंडारण का काम कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएसएमई के लिए भी प्रस्ताव
 छोटे उद्योगों के अलावा कॉरपोरेट कर्जदारों की कुछ श्रेणियों के लिए प्री-पैकेज्ड दिवालिया समाधान फ्रेमवर्क का विस्तार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed