{"_id":"5ae1470e4f1c1b86098b6912","slug":"bank-will-be-closed-for-three-days-since-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरूरी काम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शनिवार से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरूरी काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Apr 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
नकदी की कमी से जूझ रहे लोगों को अगले कुछ दिन और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि शनिवार से तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। हालांकि बैंकों का कहना है कि अवकाश रहने के बावजूद एटीएम में नोटों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 28 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद हैं, जबकि रविवार को छुट्टी रहती है और सोमवार 30 अप्रैल को बुद्ध पूर्णिमा के कारण सार्वजनिक अवकाश है।
विज्ञापन
स्टेट बैंक के स्थानीय मुख्यालय से मिली सूचना के अनुसार लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहने के बावजूद एटीएम में नकदी की किल्लत नहीं होगी। क्योंकि ज्यादातर एटीएम में नकदी डालने के लिए तीसरी पार्टी की सेवाएं ली जाती हैं। इसके अलावा ब्रांच एटीएम में भी पैसे भर दिए जाएंगे ताकि दिक्कत न हो।
विज्ञापन