{"_id":"65863641ae88bab7f005e614","slug":"bank-scam-worth-rs-41-crore-ed-attaches-assets-worth-rs-35-crore-company-linked-to-aap-mla-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: 41 करोड़ का बैंक घोटाला, आप विधायक से जुड़ी कंपनी की ईडी ने 35 करोड़ की संपत्ति की अटैच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: 41 करोड़ का बैंक घोटाला, आप विधायक से जुड़ी कंपनी की ईडी ने 35 करोड़ की संपत्ति की अटैच
Sat, 23 Dec 2023 06:52 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 23 Dec 2023 06:52 AM IST
सार
ईडी ने कहा, ऋण राशि को तारा कॉरपोरेशन लि. से विभिन्न फर्जी कंपनियों में स्थानांतरित किया गया और उसके बाद इसे तारा हेल्थ फूड लि. और एक अन्य सहायक कंपनी- तारा सेल्स लि. में लगाया गया।
विज्ञापन
ईडी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 40.92 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में एक कंपनी की 35.10 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। कंपनी में आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा निदेशक हैं।
विज्ञापन
ईडी ने शुक्रवार को बताया कि मलेरकोटला में स्थित संपत्ति तारा कॉरपोरेशन लि. से जुड़ी है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी कर संपत्ति को अटैच किया गया।
विज्ञापन
विभिन्न फर्जी कंपनियों में किया गया स्थांनांतरित
ईडी ने कहा, ऋण राशि को तारा कॉरपोरेशन लि. से विभिन्न फर्जी कंपनियों में स्थानांतरित किया गया और उसके बाद इसे तारा हेल्थ फूड लि. और एक अन्य सहायक कंपनी- तारा सेल्स लि. में लगाया गया।
विज्ञापन
एजेंसी ने कहा कि 3.12 करोड़ रुपये की राशि माजरा के व्यक्तिगत खातों में डायवर्ट की गई थी, इसके अलावा 33.99 करोड़ मेसर्स टीएचएफएल को दिए गए थे। अमरगढ़ विस क्षेत्र से विधायक माजरा को ईडी ने नवंबर की शुरुआत में इस मामले में गिरफ्तार किया था।