{"_id":"5c5f726bbdec22270200da87","slug":"bank-officials-flush-more-than-29-lakh-fd-accounts-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी ने एफडी खातों से उड़ाए 29 लाख से ज्यादा, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बैंक अधिकारी ने एफडी खातों से उड़ाए 29 लाख से ज्यादा, गिरफ्तार
Sun, 10 Feb 2019 06:08 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 10 Feb 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा
दक्षिण मुंबई में बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी को ग्राहकों के जमा खातों से पैसे गबन करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी निकेत कुमार कोलाबा ब्रांच में सिंगल विंडो ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत था। उस पर आरोप है कि उसने 2015-17 के बीच अपने दोस्त के खाते में 18 फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) और रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) खातों से कुल 29.5 लाख रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
एफडी मैच्योर होने पर जब ग्राहकों ने बैंक से संपर्क किया तो इस पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ। आंतरिक जांच के बाद बैंक ने आरोपी को निलंबित कर दिया था और पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में निकेत ने आरोपों को स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 12 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन