{"_id":"5b31bfcf4f1c1bb26e8b9f8b","slug":"bank-manager-forcing-sexual-relations-to-be-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने वाला बैंक प्रबंधक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने वाला बैंक प्रबंधक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल कर्ज मांगने वाले किसान की पत्नी के साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने वाले एक बैंक प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि बुलढ़ाणा पुलिस और नागपुर अपराध शाखा की एक टीम ने राजेश हिवसे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हिवसे बुलढ़ाणा जिले में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का प्रबंधक था। उस पर कृषि ऋण को मंजूरी प्रदान करने के लिए एक महिला को कथित तौर पर यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप है।
विज्ञापन
बुल्ढाना जिला स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के बैंक प्रबंधक राजेश हिवसे के खिलाफ गत गुरूवार को एक मामला दर्ज किया गया। यह मामला तब दर्ज किया गया जब बैंक में फसल रिण के लिए आवेदन देने वाली मलकपुर तहसील के दताला गांव निवासी एक महिला ने एक शिकायत दर्ज करायी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार महिला जब अपने पति के साथ बैंक गई थी तब बैंकर ने उसका नम्बर ले लिया था। उसने बाद में महिला को फोन किया और रिण अर्जी आगे बढ़ाने के बदले उसके सामने अपनी यौन इच्छाओं की पूर्ति की मांग रखी।
पुलिस ने बताया कि बाद में हिवसे ने महिला को अपनी मांगों के लिए तैयार करने के लिए एक संदेश वाहक को उसके पास भेजा। पुलिस ने बताया कि महिला ने बैंकर से हुई बातचीत रिकार्ड कर ली और बाद में गुरूवार को एक शिकायत के साथ उसे पुलिस को सौंप दिया।