फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladeshi man lynched in West Bengal village over cattle theft

West Bengal: सीमा पार करके बांग्लादेश से भारत आए थे मवेशी चोरी करने, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 24 Aug 2022 04:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 24 Aug 2022 04:21 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिले में एक बांग्लादेशी नागरिक को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला। जानकारी के मुताबिक, मृतक बांग्लादेशी भारत की सीमा में स्थित गांव में मवेशी चुराने आया था। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Bangladeshi man lynched in West Bengal village over cattle theft
मॉब लिंचिंग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक बांग्लादेशी नागरिक की लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। बुधवार को वहां की पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना बांग्लादेश की सीमा से सटे एक गांव की है। यहां गाय को चुराने की कोशिश करते समय गांववालों ने बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ लिया और गुस्साये लोगों ने उसकी हत्या कर दी। इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बांग्लादेश के रहने वाले लोगों का एक गिरोह मंगलवार रात राजगंज प्रखंड के कुकुरजन इलाके के बरुआ पारा गांव में चोरी के इरादे से सीमा पार करके आया था। ये सभी लोग गांव में रहने वाले नृपेन रॉय के एक घर से गाय चोरी करने की जुगत में थे तभी गांव वालों को इसकी भनक लग गई। इसके बाद ग्रामीणों ने बांग्लादेशी चोरों के पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान चोरों के ग्रुप के सारे लोग तो सीमा पार करने में कामयाब हो गए, लेकिन एक चोर भागने में नाकामयाब रहा और वह भागकर पास के एक चाय बागान में छिप गया। इस पर गांववालों ने रातभर इंतजार के बाद बुधवार सुबह उसे पकड़ लिया और कथित तौर पर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद सलाम के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि वह उत्तरी बांग्लादेश के रंगपुर डिवीजन के पंचगढ़ जिले का मूल निवासी था। पुलिस ने लिंचिंग के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक देवर्षि दत्ता ने बताया कि लिंचिंग के सिलसिले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राजगंज पुलिस थाने को मामले की जांच के लिए कहा गया है। वहीं, नृपेन रॉय, जिनके घर पर चोरों ने चोरी की पेशकश की थी, उन्होंने बताया कि पहले भी उनके गांव से गायों की चोरी हो चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed