{"_id":"61db1c637c76ec58ec407a6a","slug":"bangladeshi-killed-in-bsf-firing-cattle-smugglers-attack-policemen-in-west-bengal-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठिए को बीएसएफ ने मारी गोली; कूच बिहार में मवेशी तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठिए को बीएसएफ ने मारी गोली; कूच बिहार में मवेशी तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला
Sun, 09 Jan 2022 11:03 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:03 PM IST
सार
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शनिवार को 15-20 लोगों का एक समूह मालदा जिले के पन्नापुर में मवेशियों की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
बीएसएफ
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल से लगती बांग्लादेश की सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बांग्लादेशी मवेशी तस्कर को मार गिराया। वहीं, राज्य में अलग-अलग घटनाओं में कथित मवेशी तस्करों के हमलों में पुलिसबल के कई सदस्य घायल हो गए।
बीएसएफ ने कहा- हमलावर हो गए थे मवेशी तस्कर, बचाव में की फायरिंग
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शनिवार को 15-20 लोगों का एक समूह मालदा जिले के पन्नापुर में मवेशियों की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। जब उन्हें चेतावनी दी गई, तो वे सभी तेजी से जवानों की तरफ बढ़े। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों में से एक ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक हमलावर मारा गया, जबकि बाकी भागने में सफल रहे। बीएसएफ ने बयान में कहा कि मृतक की पहचान बांग्लादेशी मकबूल हुसैन (25) के रूप में हुई है।
कूच बिहार में पुलिस पर हमला, छह गिरफ्तार
दूसरी तरफ एक अन्य घटना में कथित मवेशी तस्करों ने शनिवार देर रात कूचबिहार जिले के मेखलीगंज में छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमले के बाद एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज की जरूरत है, जबकि कुछ अन्य को भी चोटें आई हैं। कूचबिहार के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस ने छह हमलावरों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा, "हमारी टीम ने उनके पास से 34 मवेशी जब्त किए हैं। छापेमारी जारी रहेगी।’’
विज्ञापन
घटना पर राजनीतिक बहस शुरू
इस घटना को लेकर राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया, क्योंकि भाजपा ने इस घटना के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘जहां टीएमसी अंतरराष्ट्रीय सीमा से बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को 50 किलोमीटर तक बढ़ाने के केंद्र के फैसले का जमकर विरोध करती है, वहीं पशु तस्करों को पार्टी का समर्थन उन्हें राज्य पुलिस पर हमला करने के लिए प्रेरित करता है। मेखलीगंज इस समस्या का एक छोटा सा हिस्सा है।’’
टीएमसी के दिनहाटा विधायक उदयन गुहा ने जवाब में कहा कि यह घटना साबित करती है कि राज्य पुलिस अपना काम कर रही है। केंद्र ने पिछले साल बीएसएफ अधिनियम में संशोधन किया था, ताकि बीएसएफ को पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर के बजाय 50 किलोमीटर के दायरे में तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी करने के लिए अधिकृत किया जा सके। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल और पंजाब की राज्य विधानसभाओं ने बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने वाली अधिसूचना के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है।