फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladeshi Citizens living illegally caught on Guwahati station

अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक गुवाहाटी स्टेशन से पकड़े

Mon, 15 Oct 2018 07:32 PM IST
भाषा, गुवाहाटी
भाषा, गुवाहाटी Updated Mon, 15 Oct 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
Bangladeshi Citizens living illegally caught on Guwahati station
Guwahati
देश में कथित रूप से अवैध तरीके से घुसने वाले 31 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को सोमवार को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। रेलवे पुलिस उपाधीक्षक इफ्तेकार अली ने कहा कि ये लोग सोमवार सुबह अगरतला जाने के लिए कंचनजंगा एक्सप्रेस में चढ़ने की तैयारी कर रहे थे तभी उन्हें हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पकड़े गये लोगों में आठ महिलाएं और 13 बच्चे हैं। अली ने कहा कि वे अपनी भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। फिर उन्होंने कबूल किया कि वे बांग्लादेश में खुलना संभाग के बागेरहाट जिले के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान इन लोगों ने बताया कि वे दो-तीन साल पहले गैरकानूनी तरीके से भारत में घुस आये थे और बंगलूरू चले गये थे जहां उन्होंने छोटी-मोटी नौकरियां कीं। यह समूह कल बंगलूरू एक्सप्रेस से गुवाहाटी पहुंचा था और उन्होंने रात प्लेटफॉर्म पर ही बिताई थी। अधिकारी ने कहा कि वे अगरतला के रास्ते बांग्लादेश जाने वाले थे। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed