फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh What did Jaishankar say in Parliament how many Indians are stranded there right now Know everything

बांग्लादेश के हालात पर भारत की नजर: जयशंकर ने संसद में क्या-क्या कहा, अभी वहां कितने भारतीय फंसे? जानिए सब कुछ

Tue, 06 Aug 2024 04:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 06 Aug 2024 04:38 PM IST
सार

विदेश मंत्री जयशंकर ने मंगलवार को संसद के दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा में बांग्लादेश के हालात पर बयान दिया। उन्होंने शेख हसीना की भारत में मौजूदगी और बांग्लादेश में रह रहे भारतीयों को लेकर अहम बातें बताईं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जुलाई से हिंसा जारी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी वहां हिंसा जारी है। भारत सरकार बांग्लादेश के अधिकारियों के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
Bangladesh What did Jaishankar say in Parliament how many Indians are stranded there right now Know everything
Jaishankar - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच सरकार ने मंगलवार को संसद के दोनों सदनों को हालात के बारे में बताया। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोकसभा और राज्यसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के मामले में स्थिति पर नजर रख रहा है। अपने राजनयिक मिशनों के जरिए हम वहां के भारतीय समुदाय के साथ संपर्क में हैं। पड़ोसी देश में इस जटिल और अभी भी लगातार अस्थिर बने हुए हालात को देखते हुए सीमा सुरक्षा बलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


शेख हसीना के भारत आने पर क्या कहा?
संसद में दिए गए बयान में विदेश मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत आने को लेकर भी सरकार का रुख साफ किया। उन्होंने हसीना के बहुत कम समय के नोटिस पर भारत आने के अनुरोध के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को प्रदर्शनकारी कर्फ्यू के बावजूद ढाका में एकत्र हुए। हमारी समझ यह है कि सुरक्षा संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा देने का फैसला किया। बहुत कम समय के नोटिस पर न्होंने कुछ समय के लिए भारत आने की मंजूरी मांगी। विदेश मंत्री ने कहा कि हमें बांग्लादेश के अधिकारियों से उड़ान की मंजूरी के लिए अनुरोध मिला। इसके बाद हसीना वह कल शाम दिल्ली पहुंचीं। 
विज्ञापन


कितने भारतीय बांग्लादेश में मौजूद?
जयशंकर ने बताया कि अनुमान है कि पड़ोसी देश में 19,000 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से लगभग 9,000 छात्र हैं। हालांकि, ज्यादातर छात्र जुलाई के महीने में ही भारत लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय समुदाय के साथ संपर्क में
जयशंकर ने कहा कि बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने पांच अगस्त को राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने हालात को संभालने और अंतरिम सरकार के गठन की बात की। हम अपने राजनयिक मिशनों के माध्यम से बांग्लादेश में भारतीय समुदाय के साथ में हैं। भारत अल्पसंख्यकों की स्थिति के संबंध में भी स्थिति की निगरानी कर रहा है।


भारत पर असर पर क्या बोले?
जयशंकर ने कहा कि बांग्लादेश के साथ भारत के दशकों से गहरे संबंध हैं। वहां के हालात से यहां भी चिंता उत्पन्न हुई है। वहां जून से हालात बिगड़ने शुरु हुए और यह सिलसिला अब तक जारी है। जो कुछ पड़ोसी देश में हुआ, उसका एक सूत्री एजेंडा यह था कि प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा दे दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed