फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh violence may affect India's business, these products including clothes may become expensive!

Bangladesh: बांग्लादेश हिंसा का भारत के कारोबार पर दिख सकता है असर, कपड़े समेत ये प्रोडक्ट्स हो सकते है महंगे!

Mon, 05 Aug 2024 07:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 05 Aug 2024 07:19 PM IST
सार

उच्च गुणवत्ता के रेडीमेड गारमेंट तैयार करने के लिए बांग्लादेश जाना जाता है। सस्ती लेबर और कच्चे माल की बांग्लादेश में पर्याप्त उपलब्धता है। इसलिए वहां तैयार होने वाले कपड़ों की फिनिशिंग और गुणवत्ता दुनिया में बेहतर मानी जाती है। इसलिए कई नामी कंपनियों के कपड़े बांग्लादेश में ही बनते हैं।

विज्ञापन
Bangladesh violence may affect India's business, these products including clothes may become expensive!
Bangladesh - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश हिंसा की आग में सुलग रहा है। बांग्लादेश में फैली हिंसा और तनाव का असर भारत के कारोबार पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इससे दोनों देशों के बीच होने वाले आयात—निर्यात भी प्रभाव पड़ सकता हैं। हिंसा और उपद्रव के बीच बांग्लादेश में उद्योग लंबे समय से बंद है,वह अन्य देशों में माल की आपूर्ति करने से बच रहे है। अगर लंबे समय तक ऐसी स्थिति बनी रहती है तो भारत में कई उत्पादों के कीमतों पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, उच्च गुणवत्ता के रेडीमेड गारमेंट तैयार करने के लिए बांग्लादेश जाना जाता है। सस्ती लेबर और कच्चे माल की बांग्लादेश में पर्याप्त उपलब्धता है। इसलिए वहां तैयार होने वाले कपड़ों की फिनिशिंग और गुणवत्ता दुनिया में बेहतर मानी जाती है। इसलिए कई नामी कंपनियों के कपड़े बांग्लादेश में ही बनते हैं। भारत के भी तमाम बड़े ब्रांड बांग्लादेश में कपड़े तैयार कराते हैं या फिर वहां से कच्चा माल उठाकर लाते हैं और फिर उसे तैयार कराते हैं।
विज्ञापन


कपड़ों के अलावा भारत बांग्लादेश से मसाले, जूट,प्राकृतिक रबर, खाद्य तेल, सब्जी तेल, व समुद्री उत्पाद का आयात करता है। जबकि भारत भी 6052 कमोडिटी का निर्यात करता है। इसमें चावल, रुई, पेट्रोलियम उत्पाद, सूती कपड़ा, गेहूं और गेहूं से बने उत्पाद, मसाले, सब्जी, चीनी, फल, खाद्य तेल व अन्य उत्पाद शामिल है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत ने बांग्लादेश को 1220 करोड़ डॉलर का निर्यात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि, हिंसा के बाद से कुछ उत्पादों के आयात और निर्यात में असर दिखा रहा है। क्योंकि बांग्लादेश में फैक्ट्रियों व मंडियों से कंटेनर डिपो (बंदरगाह) माल पहुंचाने में परेशानी हो है। उसी तरह से जो माल यहां से भेजा (निर्यात) जा रहा है, उसका उठान भी पूरी मात्रा में नहीं हो रहा है। अगर यही स्थिति बनी रहती है तो कुछ उत्पादों की कीमतों पर असर देखने को मिल सकता है।

भारत द्वारा बांग्लादेश को होने वाला निर्यात
उत्पाद मूल्य (करोड़ डॉलर)
सूती धागा 102
पेट्रोल उत्पाद 81.6
सूती कपड़े और तैयार कपड़ा 54.1
रेडीमेट सूती कपड़े 51
सूते कपड़े एवं तैयार कपड़े 15.3
फाइबर 14.2
मसाले 12.5
जूट 10.3
अन्य उत्पाद 117
इंजीनियरिंग गुड्स (अप्रैल-नवंबर 2023) 148

नोट
आंकड़ा बीते वित्तीय वर्ष 2023 का है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में बांग्लादेश से कुल आयात - 1154 उत्पाद (202 करोड़ डॉलर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed