श्रद्धांजलि: प्रणब मुखर्जी की पहली पुण्यतिथि पर बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना बोलीं- देश की आजादी में प्रणब दा के योगदान को कभी नहीं भूल सकती
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की आज पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश और दुनिया के सभी नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पुण्यतिथि के मौके पर स्मृति व्याख्यान का भी आयोजन किया गया। इसमें बांग्लादेश की पीएम, भारत के उप राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए नमन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पहली पुण्यतिथि पर देश और दुनिया के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। पुण्यतिथि के मौके पर स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया है। वर्चुअल रूप से आयोजित इस स्मृति व्याख्यान को देश के उपराष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संबोधित किया। शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश की आजादी में प्रणब मुखर्जी के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। बांग्लादेश के लोग उनके समर्थन को कृतज्ञतापूर्वक याद करते हैं। प्रणब मुखर्जी के मन में हमारे राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के लिए बहुत सम्मान था। वह बांग्लादेश के सच्चे मित्र और उपमहाद्वीप के एक महान राजनीतिक प्रतीक थे। मैं महान व्यक्तित्व को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देती हूं।
He was a true friend of
Bangladesh & a great political icon of the sub-continent. I pay my deep homage to memory of this towering personality on his death anniversary. Pranab da had deep love for Bangladesh: Bangladesh PM Sheikh Hasina at 'First Pranab Mukherjee Memorial Lecture' pic.twitter.com/SqqAL4JEcI— ANI (@ANI) August 31, 2021विज्ञापन
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि 2018 में नागपुर स्थित आरएसएस कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए प्रणब दा ने कहा था कि लोकतंत्र उपहार नहीं है, बल्कि एक पवित्र मार्गदर्शक है।
While addressing an RSS training camp in Nagpur in 2018, Pranab Da noted that democracy is not a gift but a sacred guide: Vice President M Venkaiah Naidu at the first Pranab Mukherjee Memorial Lecture (virtually), organized by Pranab Mukherjee Legacy Foundation (PMLF) pic.twitter.com/oUTFAmFk7W
— ANI (@ANI) August 31, 2021
मनमोहन सिंह बोले- अपने ज्ञान के दम पर उन्होंने कई मंत्रालयों को संभाला
पूर्व प्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति बनने से पहले उनका पांच दशक से अधिक का शानदार राजनीतिक जीवन था। वह कांग्रेस पार्टी के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक थे। पहली स्मृति व्याख्यान को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि अपनी राजनीतिक प्रतिभा और कौशल के दम पर उन्होंने भारत सरकार के कई मंत्रालयों को संभाला।
He held several important portfolios in ministries of GoI. To all positions he occupied, he brought immense wisdom, deep knowledge, extensive experience of public life & leadership skills, spearheading critical decisions of Govt on a wide range of issues: Ex-PM Dr Manmohan Singh pic.twitter.com/QsKOWVS4p5
— ANI (@ANI) August 31, 2021
बता दें कि प्रणब मुखर्जी लिगेसी फाउंडेशन की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वर्चुअल कार्यक्रम में कई नेता शामिल हुए।