फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh PM Hasina india visit update ceremonial welcome at Rashtrapati Bhavan bilateral talks pm modi

Sheikh Hasina: शेख हसीना ने हैदराबाद हाउस में की पीएम मोदी से मुलाकात; बांग्लादेश आने का दिया निमंत्रण

Sat, 22 Jun 2024 02:43 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 22 Jun 2024 02:43 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने कहा कि शेख हसीना का यह दौरा भारत-बांग्लादेश देशों के संबंधों को बढ़ावा देगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत के दौरे के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली पहुंचीं।

विज्ञापन
Bangladesh PM Hasina india visit update ceremonial welcome at Rashtrapati Bhavan bilateral talks pm modi
शेख हसीना ने की पीएम मोदी से मुलाकात - फोटो : PTI

विस्तार

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दो दिवसीय दौरे पर भारत आई हुई हैं। शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शेख हसीना का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया गया। इसके बाद शेख हसीना और पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के प्रांगण में दोनों देशों के मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान बांग्लादेश की पीएम का स्वागत के लिए पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, राज्य मंत्री जीतेंद्र सिंह और कीर्तिवर्धन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


शेख हसीना ने राजघाट में जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने कहा कि शेख हसीना का यह दौरा भारत-बांग्लादेश दोनों देशों के संबंधों को बढ़ावा देगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "भारत के दौरे के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली पहुंचीं। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। बांग्लादेश भारत का एक प्रमुख भागीदार और विश्वसनीय पड़ोसी है। यह दौरा भारत-बांग्लादेश देशों के संबंधों को बढ़ावा देगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शेख हसीना ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मुलाकात की। यहां दोनों नेता द्विपक्षीय बैठक में शामिल हुए। 
हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और शेख हसीना की उपस्थिति में भारत और बांग्लादेश ने समझौता ज्ञापनों का आदान प्रदान किया। दोनों देशों के नेता ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, पिछले एक साल में हम 10 बार मिले। आज की बैठक विशेष है, क्योंकि हमारे तीसरे कार्यकाल में शेख हसीना हमारी पहली राजकीय अतिथि हैं। 

पीएम मोदी ने आगे कहा, "पिछले एक साल में हमने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा किया। दोनों देशों के बीच भारतीय रुपये में व्यापार शुरू हो गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा नदी पर दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। भारत और बांग्लादेश के बीच पहली क्रॉस-बॉर्डर मैत्री पाइपलाइन पूरी हो गई है। भारतीय ग्रिड के माध्यम से नेपाल से बांग्लादेश को बिजली का निर्यात ऊर्जा क्षेत्र में उप-क्षेत्रीय सहयोग का पहला उदाहरण बन गया है। सिर्फ एक साल में इतने सारे क्षेत्रों में इतनी बड़ी पहल को लागू करना हमारे संबंधों की गति और पैमाने को दर्शाता है।"

पीएम मोदी ने कहा, "मैं आज शाम के क्रिकेट विश्व कप मैच के लिए दोनों टीमों को शुभकामनाएं देता हूं... बांग्लादेश भारत का सबसे बड़ा विकास साझेदार है और हम बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।" 

शेख हसीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "बांग्लादेश के 12वें संसदीय चुनाव और जनवरी 2024 में हमारी नई सरकार के गठन के बाद यह किसी भी देश की मेरी पहली द्विपक्षीय यात्रा है। भारत हमारा प्रमुख पड़ोसी, विश्वसनीय मित्र और क्षेत्रीय साझेदार है। बांग्लादेश भारत के साथ हमारे संबंधों को बहुत महत्व देता है, जो 1971 में हमारे मुक्ति संग्राम के दौरान पैदा हुए थे। मैं भारत के उन बहादुर, शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने 1971 में हमारे मुक्ति संग्राम के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी।" शेख हसीना ने दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश आने का आमंत्रण दिया। 

शेख हसीना ने की जयशंकर से की मुलाकात
दिल्ली पहुंचने के बाद शेख हसीना ने विदश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इस मुलाकात पर जयशंकर ने कहा कि उनकी राजकीय यात्रा दोनों देशों के घनिष्ठ संबंधों को उजागर करती है। उन्होंने एक्स पर कहा, "आज शाम (शुक्रवार की शाम) शेख हसीना से मुलाकात करके खुशी हुई। उनकी राजकीय यात्रा दोनों देशों के घनिष्ठ और स्थायी संबंधों को प्रदर्शित करती है। विशेष साझेदारी और आगे के मार्गदर्शन के लिए उनकी सराहना करते हैं।"


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार पदभार संभालने के बाद यह किसी विदेशी नेता का पहला भारत दौरा है। इससे पहले शेख हसीना पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं। बांग्लादेशी पीएम का यह 15 दिनों के भीतर दूसरा भारत दौरा है।

पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत के अलावा शेख हसीना भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप घनखड़ से भी मुलाकात करेंगी। पिछले कुछ वर्षों में भारत-बंग्लादेश ने ऐतिहासिक, संसकृति और भौगोलिक क्षेत्रों में अपने संबंध मजबूत किए हैं। पिछले साल दोनों देशों के बीच भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का उद्घाटन हुआ था

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed