फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh deposed pm Sheikh Hasina lashed non-Muslims out at interim government led by Muhammad Yunus

बांग्लादेश: शेख हसीना ने फिर यूनुस सरकार को घेरा, दीपू हत्याकांड को बताया 'अकल्पनीय अत्याचार', जारी किया संदेश

Thu, 25 Dec 2025 11:37 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Thu, 25 Dec 2025 11:37 PM IST
सार

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा शासन में गैर-मुस्लिमों पर 'अकल्पनीय अत्याचार' हो रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सामने आए दीपू हत्याकांड का हवाला देते हुए इसे धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का उदाहरण बताया।

विज्ञापन
Bangladesh deposed pm Sheikh Hasina lashed non-Muslims out at interim government led by Muhammad Yunus
शेख हसीना, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गुरुवार को अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार गैर-मुस्लिमों के खिलाफ “अकल्पनीय अत्याचार” कर रही है। क्रिसमस के मौके पर अपने संदेश में शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश की मौजूदा सरकार सभी धर्मों और समुदायों के लोगों की अपने-अपने धर्मों का पालन करने की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप कर रहा है।

विज्ञापन


'गैर-मुसलमानों पर अत्याचार किया जा रहा'
उन्होंने साफ कहा कि बांग्लादेश में विशेषकर गैर-मुसलमानों पर अत्याचार किया जा रहा है। 78 वर्षीय अवामी लीग नेता ने कहा कि मौजूदा शासक समूह ने अवैध रूप से सत्ता पर कब्जा किया है और उसने “धार्मिक अल्पसंख्यकों को जिंदा जलाने जैसे भयावह उदाहरण” पेश किए हैं। यह टिप्पणी उन्होंने पिछले सप्ताह बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की कथित लिंचिंग की घटना का स्पष्ट संकेत था।
विज्ञापन


यूनुस सरकार को घेरा
क्रिसमस के मौके पर अपने संदेश में हसीना ने यूनुस सरकार पर सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को अपने-अपने धर्मों का पालन करने की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “खासकर, यह गैर-मुसलमानों के खिलाफ अकल्पनीय अत्याचार कर रही है। इसने धार्मिक अल्पसंख्यकों को जिंदा जलाने जैसे भयानक उदाहरण भी पेश किए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि बांग्लादेश के लोग इस अंधेरे समय को अब और जारी नहीं रहने देंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bangladesh: पूर्व राजनयिक रिवा गांगुली दास बोलीं- रहमान की ढाका वापसी राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम

गौरतलब है कि अगस्त में हसीना सरकार के हटने के बाद से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय सहित अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं। दीपू हत्याकांड के बाद सोमवार को अल्पसंख्यक संगठनों ने ढाका में प्रदर्शन कर सरकार पर उन्हें सुरक्षा देने में विफल रहने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed