फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh asks India for more data on floods in Ganga, Brahmaputra, Barak rivers

Floods: बांग्लादेश ने भारत से गंगा, ब्रह्मपुत्र, बराक नदी में बाढ़ के और अधिक आंकड़े मांगे

Sun, 28 Aug 2022 03:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 28 Aug 2022 03:10 AM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि इस मौसम के बाद से, भारत ने किसी भी अप्रत्याशित स्थिति को पूरा करने के लिए बांग्लादेश में बाढ़ के आंकड़े साझा करने की अवधि 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी है, जो पहले 15 अक्तूबर तक थी। 

विज्ञापन
Bangladesh asks India for more data on floods in Ganga, Brahmaputra, Barak rivers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश ने बाढ़ से समय रहते निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। बांग्लादेश ने भारत से गंगा, ब्रह्मपुत्र, बराक और अन्य नदियों पर ऊपरी हिस्से के बाढ़ के और अधिक आंकड़े मांगे हैं ताकि देश में बाढ़ का सटीक और समय रहते पूर्वानुमान लगाया जा सके। हालांकि भारत ने कहा है कि ढाका को बाढ़ की भविष्यवाणी के लिए पर्याप्त आंकड़े साझा किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इस मौसम के बाद से, भारत ने किसी भी अप्रत्याशित स्थिति को पूरा करने के लिए बांग्लादेश में बाढ़ के आंकड़े साझा करने की अवधि 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी है, जो पहले 15 अक्तूबर तक थी। 
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले पर हाल ही में बांग्लादेश के साथ हुई संयुक्त नदी आयोग (जेआरसी) की बैठक में चर्चा हुई थी। भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त नदी आयोग की 38वीं मंत्री स्तरीय बैठक बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जल संसाधन राज्य मंत्री जाहिद फारूक ने किया। जल संसाधन उप मंत्री इनामुल हक शमीम भी बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। दोनों देशों के बीच हुई यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 12 वर्षों के बाद आयोजित की गई थी। 


हालांकि जेआरसी के तहत तकनीकी बातचीत जारी थी। बैठक से पहले मंगलवार को जल संसाधन सचिव स्तर की बातचीत हुई थी। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, भारत और बांग्लादेश 54 नदियों को साझा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed