{"_id":"672f78734d79a9137b09218c","slug":"banaskantha-gujarat-38-people-were-injured-after-three-vehicles-collided-with-each-other-near-ambaji-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गुजरात के बनासकांठा में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराए तीन वाहन; 38 लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गुजरात के बनासकांठा में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराए तीन वाहन; 38 लोग गंभीर रूप से घायल
Sat, 09 Nov 2024 08:27 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 09 Nov 2024 08:27 PM IST
सार
गुजरात के बनासकांठा में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक बस समेत तीन वाहन आपस में टकरा गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कुल 38 लोग घायल हुए हैं। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गुजरात के बनासकांठा में सड़क हादसा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के बनासकांठा में अंबाजी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन वाहन आपस में टकरा गए हैं। जानकारी के मुताबिक बस समेत तीन वाहनों की टक्कर से हुए इस हादसे में कुल 38 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, एक लग्जरी बस, कार और जीप के बीच टक्कर हुई है, जिसमें टक्कर के बाद जीप पलटते हुए 10 फीट नीचे गहरे खेत में जा गिरी, वहीं कार सड़क पर ही पलट गई हैं। सूचना के अनुसार, हादसे के दौरान बस में 28 लोग सवार थे, वे सभी दर्शन कर के लौट रहे थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चार 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन
जिस जगह पर ये हादसा हुआ, वो दुर्घटना का हॉटस्पॉट माना जाता है। इस जगह पर पिछले 7 अक्तूबर को भी यहां हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस इलाके में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
बस, कार और जीप के बीच टक्कर#WATCH | Banaskantha, Gujarat: 38 people were injured after three vehicles, including a bus, collided with each other near Ambaji. All the injured were taken for treatment. pic.twitter.com/WeqFFqghgb
— ANI (@ANI) November 9, 2024विज्ञापन