{"_id":"5e4728098ebc3ee5cc5b15ba","slug":"ban-on-reporting-of-odisha-legislative-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा विधानसभा के हंगामों की रिपोर्टिंग पर रोक, कांग्रेस और भाजपा ने की कड़ी आलोचना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा विधानसभा के हंगामों की रिपोर्टिंग पर रोक, कांग्रेस और भाजपा ने की कड़ी आलोचना
Sat, 15 Feb 2020 04:37 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 15 Feb 2020 04:37 AM IST
विज्ञापन
ओडिशा विधानसभा(फाइल फोटो)
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो ने विधानसभा में होने वाले हंगामों की रिपोर्टिंग करने से शुक्रवार को मीडिया पर रोक लगा दी है जिसकी विपक्षी कांग्रेस और भाजपा ने कड़ी आलोचना की है ।
विज्ञापन
गैलरी में अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने से सदन का सत्र हंगामेदार हो गया, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया को निर्देश जारी किया । सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मीडिया की आवाज को बंद किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विपक्ष के नेता प्रदीप्ता कुमार नाइक ने भी इसकी आलोचना की । भाजपा नेता नाइक ने कहा अधिकारियों को सत्र में उपस्थित रहने के लिए कहने के बदले विधानसभा अध्यक्ष ने मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगा दिया ।
विज्ञापन