फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ban on consumption of 'paan', 'gutka' inside Puri's Jagannath Temple from Jan 1

Jagannath Temple: जगन्नाथ मंदिर परिसर में 'पान-गुटखा' जैसे पदार्थों के सेवन पर प्रतिबंध; इस तारीख से होगा लागू

Tue, 14 Nov 2023 11:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 14 Nov 2023 11:29 PM IST
सार

इससे पहले बीते माह एसजेटीए ने कहा था कि वह 1 जनवरी से भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू करेगा। इसके मुताबिक, शॉर्ट्स, फटी जींस, स्कर्ट और स्लीवलेस ड्रेस पहनने वाले लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Ban on consumption of 'paan', 'gutka' inside Puri's Jagannath Temple from Jan 1
जगन्नाथ पुरी मंदिर - फोटो : Social media

विस्तार

ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर परिसर में पान और गुटखा के सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस निर्णय की घोषणा श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक रंजन कुमार दास ने की। उन्होंने बताया कि 12वीं सदी के इस मंदिर में 1 जनवरी, 2024 से के परिसर में पान और गुटका जैसे तंबाकू से संबंधित उत्पादों की खपत पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


दास ने कहा कि प्रतिबंध को भक्तों, सेवादारों और मंदिर कर्मचारियों के लिए सख्ती से लागू किया जाएगा। इतना ही नहीं मंदिर परिसर में पान और गुटका का सेवन न करने के बारे में नवंबर और दिसंबर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


एसजेटीए ने इस मामले पर छत्तीसा निजोग (सेवकों की शीर्ष संस्था) को भी पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि मंदिर परिसर के अंदर ऐसी वस्तुओं के उपभोग के लिए पहले से ही सजा का प्रावधान किया गया था, लेकिन कोई भी नियम का पालन नहीं कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले बीते माह एसजेटीए ने कहा था कि वह 1 जनवरी से भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू करेगा। इसके मुताबिक, शॉर्ट्स, फटी जींस, स्कर्ट और स्लीवलेस ड्रेस पहनने वाले लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed