{"_id":"5838a9224f1c1b5a2c13b0c1","slug":"balloon-festival-three-balloons-emergency-landing-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलून फेस्टिवल: तीन बैलून की इमरजेंसी लैंडिंग, तीन लोग जख्मी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बैलून फेस्टिवल: तीन बैलून की इमरजेंसी लैंडिंग, तीन लोग जख्मी
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 26 Nov 2016 04:12 AM IST
विज्ञापन
ताज बैलून फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल ताज बैलून फेस्टिवल का शुक्रवार सुबह सतरंगी आगाज हुआ। ताजनगरी के आसमां पर 10 हॉट एयर बैलून ने अल सुबह उड़ान भरी लेकिन तेज हवा ने मजा किरकिरा कर दिया। तेज हवा के चलते पांच बैलून की राइड कैंसिल कर दी गई। जो 15 बैलून उड़े भी, उनमें से तीन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। ऊटंगन नदी के बीहड़ में दो बैलून और शमसाबाद के गांव में एक बैलून की लैंडिंग में तीन लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन
हवा का रुख देखकर सुबह 5:30 बजे पहले रामलीला तो फिर 11 सीढ़ी और बाद में पीएसी मैदान को बैलून उड़ान के लिए चुना गया। अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम, कनाडा, स्पेन, यूएई, नीदरलैंड, तुर्की, स्विट्जरलैंड, पोलैंड और मलयेशिया समेत 15 देशों के बैलून एक्सपर्ट बैलून लेकर पहुंचे। 10 बैलून हवा का रुख देखकर उड़ाए गए, लेकिन इस बीच हवा की रफ्तार एकाएक तेज हो गई और बैलून की दिशा भी बदल गई। इससे ताज की ओर जाने वाले बैलून शमशाबाद, फतेहाबाद की ओर पहुंचने लगे।
विज्ञापन
हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे पहुंची, तो दो हजार फुट ऊंचाई से रोमांचक नजारा ले रहे पर्यटक मुश्किल में आ गए। पायलट बैलून को नीचे लाए लेकिन हवा की रफ्तार कम न हुई। बैलून नंबर 14 कुआंखेडा गांव के पास इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान खेत में गिरा। इससे बास्केट पलट गई और इसमें सवार तीन लोगों को चोट आई।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य बैलून पायलटों ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया। इसके बाद आयोजक स्काई वाल्ट्ज और यूपी टूरिज्म ने राइड कैंसिल कर दीं। शाम को पीएसी मैदान पर टीथर्द फ्लाइट और नाइट ग्लो कांसर्ट किया गया, जिसे देखने काफी लोग उमड़े।