{"_id":"649df83588a1b90508078763","slug":"balasore-train-accident-crs-submits-report-to-railway-board-one-more-person-succumbs-to-injuries-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balasore Train Accident: CRS ने रेलवे बोर्ड को सौंपी ट्रेन हादसे की जांच रिपोर्ट, एक और घायल यात्री की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Balasore Train Accident: CRS ने रेलवे बोर्ड को सौंपी ट्रेन हादसे की जांच रिपोर्ट, एक और घायल यात्री की मौत
Fri, 30 Jun 2023 03:16 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/कटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/कटक
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 30 Jun 2023 03:16 AM IST
सार
दो जून को, ओडिशा के बालासोर जिले में तीन ट्रेनों के आपस में टकराने से हुए भीषण में हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 293 पहुंच गई है। गुरुवार को एक और घायल यात्री ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ओडिशा रेल दुर्घटना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के बालासोर में तिहरे ट्रेन हादसे की जांच कर रहे रेलवे सुरक्षा आयोग (सीआरएस) ने रेलवे बोर्ड को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सूत्रों ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। हालांकि, अभी रिपोर्ट के निष्कर्ष के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने रिपोर्ट के निष्कर्षों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, दो जून को, बालासोर जिले में तीन ट्रेनों के आपस में टकराने से हुए भीषण में हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 293 पहुंच गई है। बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस मुख्य लाइन के बजाय पासिंग लूप में घुस गई और एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। इसके बाद बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस भी पटरी पर पलटे डिब्बों से टकरा गई थी।
विज्ञापन
सीआरएस जांच के अलावा, सीबीआई भी इस रेल हादसे की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के कई शीर्ष अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में रेल दुर्घटना के संभावित कारण के रूप में लापरवाही से या इरादे से सिग्नल से हस्तक्षेप की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
मनीष कुमार ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
बालासोर ट्रेन दुर्घटना में घायल 24 वर्षीय मनीष कुमार ने गुरुवार को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 293 हो गई। मनीष बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का रहने वाला था। उसका अस्पताल के सेंट्रल आईसीयू में इलाज चल रहा था, गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे मनीष की मौत हो गई। मनीष को गंभीर चोटों के कारण तीन जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि 22 अन्य घायल यात्रियों का सरकारी एससीबीएमसीएच में इलाज चल रहा है, जिनमें से पांच आईसीयू में हैं और 17 विभिन्न वार्डों में भर्ती हैं। वहीं, अभी 81 शवों को उनके परिवार के सदस्यों को सौंपा जाना बाकी है, इन शवों को एम्स भुवनेश्वर में संरक्षित किया गया है। फिलहाल शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच की प्रक्रिया चल रही है।