{"_id":"5cb28dfabdec2214161d6f37","slug":"balakot-is-investigating-modi-s-remarks-on-air-raids-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाकोट हवाई हमले पर मोदी की टिप्पणियों की जांच कर रहा है चुनाव आयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बालाकोट हवाई हमले पर मोदी की टिप्पणियों की जांच कर रहा है चुनाव आयोग
Sun, 14 Apr 2019 07:03 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 14 Apr 2019 07:03 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
चुनाव आयोग पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाताओं से बालाकोट हवाई हमले के नाम पर अपना वोट डालने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील की जांच कर रहा है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार में सशस्त्र बलों के नाम का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर राजनीतिक दलों को निर्देश दिया था और निर्देश का उल्लंघन हुआ है कि नहीं इसका पता लगाने के लिए यह जांच की जा रही है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
माना जा रहा है कि आयोग ने इस सिलसिले में महाराष्ट्र में चुनाव अधिकारियों से ब्योरा मांगा है। बताया जा रहा है कि स्थानीय चुनाव अधिकारियों ने यहां चुनाव आयोग को कहा है कि सशस्त्र बलों पर मोदी की टिप्पणी प्रथम दृष्टया इसके आदेशों का उल्लंघन है।
महाराष्ट्र के लातूर के औसा में एक रैली को संबोधित करते हुए नौ अप्रैल को मोदी ने कहा था, ‘‘आप हवाई हमला करने वालों को अपना पहला वोट समर्पित कर सकते हैं क्या।’’