फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Balakot Hero Wing Cdr Abhinandan to be awarded unit citation by IAF Chief RKS Bhadauria

बालाकोट के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन और स्कवॉड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल को मिलेगा सम्मान

Sun, 06 Oct 2019 10:16 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 06 Oct 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Balakot Hero Wing Cdr Abhinandan to be awarded unit citation by IAF Chief RKS Bhadauria
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान - फोटो : Social Media

बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो रहे विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को भारतीय वायुसेना प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगी। 51 स्कवाड्रन के वर्तमान को वायुसेना अध्यक्ष आरकेएस भदौरिया 27 फरवरी को पाकिस्तान के हवाई हमले को नाकाम करने और पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने के लिए सम्मानित करेंगे। उनकी तरफ से यह अवॉर्ड कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन सतीश पवार लेंगे। 

विज्ञापन

   

नंबर 9 स्कवाड्रन जिसके मिराज 2000 लड़ाकू विमान ने 26 फरवरी को 'ऑपरेशन बंदर' के तहत बालाकोट में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 601 सिग्नल यूनिट की मिंटी अग्रवाल को बालाकोट हवाई हमले मे अपना योगदान देने और 27 फरवरी को पाकिस्तान के हवाई हमले को नाकाम करने की वजह से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हुआ था उस दिन

26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने 24 एफ-16 विमानों के साथ भारतीय सामरिक ठिकानों पर हमला बोला। इनमें से कुठ विमानों ने जम्मू-कश्मीर में स्थित सेना के ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की।



इस दौरान भारतीय वायुसेना ने उनकी हिमाकत का जवाब देने के लिए पीर पंजाल में गश्त कर रहे दो सुखोई-30 एमकेआई और दो मिराज-2000 जबकि श्रीनगर और अवंतीपोरा एयरबेस से आठ मिग-21 बाइसन विमानों को भेजा। इनमें से एक विमान विंग कमांडर अभिनंदन उड़ा रहे थे।

हालांकि पाकिस्तान द्वारा रेडियो संदेशों को बाधित करने के कारण वह पाकिस्तानी वायुसीमा में प्रवेश कर गए। इस दौरान क्रैश होने से पहले उन्होंने पाकिस्तान के एक एफ-16 को मार गिराया था।

Balakot Hero Wing Cdr Abhinandan to be awarded unit citation by IAF Chief RKS Bhadauria
अभिनंदन वर्तमान (फाइल फोटो)

रेडियो संदेश नहीं सुन पाए थे अभिनंदन

27 फरवरी को बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद हुई डॉगफाइट के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन का विमान मिग-21 पाकिस्तानी वायुसीमा में इसलिए प्रवेश कर गया था क्योंकि इस दौरान वायुसेना के इंट्रीग्रेटेड एयर कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम की तरफ से भेजे जा रहे रेडियो संदेश उन तक नहीं पहुंच पाए थे।

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्राइक की थी। इसके बाद पाकिस्तान ने बदला लेने की नीयत से भारतीय सीमा में अपने लड़ाकू विमान भेजे थे। हालांकि इस दौरान पाकिस्तानी वायुसेना को भारतीय लड़ाकू विमानों ने खदेड़ दिया था।

 जांच में सामने आया है कि इस दौरान विंग कमांडर अभिनंदन को अंबाला में स्थित इंट्रीग्रेटेड कमांड सेंटर से वापस लौटने के लिए 'गो कोल्ड...गो कोल्ड...' यानी 'लौट आओ...लौट आओ' के कई संदेश भेजे गए। इन संदेशों को पाकिस्तानी सेना ने न सिर्फ सुना बल्कि उसे अभिनंदन तक पहुंचने से भी रोक दिया।

इस कारण विंग कमांडर अभिनंदन पाक वायुसेना के एफ-16 विमान का पीछा करते हुए पाकिस्तानी वायुसीमा में प्रवेश कर गए। जहां उनका विमान दुर्घटना का शिकार हो गया और वह पाकिस्तानी सेना के द्वारा पकड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed